1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: कुलगाम में संदिग्‍ध विस्‍फोट, एक की मौत, कई घायल

जम्‍मू कश्‍मीर: कुलगाम में संदिग्‍ध विस्‍फोट, एक की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 12:24 pm IST

गुरुवार सुबह जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में एक बम विस्‍फोट हो गया। इस घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।   

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : PTI

जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में संदिग्‍ध विस्‍फोट की खबर है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में एक बम विस्‍फोट हो गया। इस घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। 

फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सकता है। इस बीच पुलिस ने इस विस्‍फोट को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस विस्‍फोट की जांच शुरू कर दी है। 

इस बीच इंडिया टीवी के रिपोर्टर मनीष प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें घायलों को अस्‍पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत