1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्र ग्रहण 2018: जानिए सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण को कब और कैसे देखें

चंद्र ग्रहण 2018: जानिए सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण को कब और कैसे देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 05:06 pm IST

27 जुलाई को पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव पूरे देश पर देखने को मिलेगा। भारत के अलावा विश्व के काफी बड़े हिस्से में इस ग्रहण का प्रभाव दिखेगा। ये ग्रहण करीब चार घंटे तक चलेगा।

खास बात ये है कि जिस...- India TV Hindi
खास बात ये है कि जिस दिन ये ग्रहण लग रहा है। उस दिन गुरू पूर्णिमा है। 

नई दिल्ली: इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27-28 जुलाई यानी शुक्रवार को पड़ रहा है। ये चंद्र ग्रहण करीब चार घंटे तक चलेगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण एक पूरी शताब्दी बाद पड़ रहा है। 27 जुलाई को पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव पूरे देश पर देखने को मिलेगा। भारत के अलावा विश्व के काफी बड़े हिस्से में इस ग्रहण का प्रभाव दिखेगा।

करीब चार घंटे चलेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण से पहले सूतक 9 घंटे पूर्व दोपहर 2:54 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण रात 11:54 से शुरू होकर रात 3:49 बजे समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा करीब 1 घंटे 43 मिनट तक पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिपा दिखाई देगा।

बिना किसी उपकरण के देख सकेंगे ग्रहण

इस बार इस ग्रहण को आसानी से बिना किसी उपकरण की सहायता से देखा जा सकता है। रात 12 बजे से लेकर रात करीब 3.50 के बीच तक बिना किसी खास उपकरण के लोग ग्रहण देख सकते हैं। खास बात ये है कि जिस दिन ये ग्रहण लग रहा है। उस दिन गुरू पूर्णिमा है। 

पूरी दुनिया में दिखेगा असर

करीब 104 साल बाद इतना लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत के अतिरिक्त यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नोर्थ अमेरिका और अटलांटिक में दिखाई देगा। 

ग्रहण के समय बरतें सावधानी

ज्योतिषियों की मानें तो सूतक काल कुछ लोगों के लिए नहीं माना जाता है। इन लोगों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग व ऐसे लोग जो बीमार हों, उनके लिए सूतक नहीं माना जाता है। बाकी लोगों इस दौरान कुछ संयम बरतने चाहिए। इन कार्यों में भगवान की मूर्ति को छूना, किसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल करना, भोजन करना, प्रेग्नेंट महिलाओं का बाहर निकलना आदि शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत