1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: शिवपुरी में तालाब से 3 बालिकाओं के शव बरामद

मध्य प्रदेश: शिवपुरी में तालाब से 3 बालिकाओं के शव बरामद

 Reported By: IANS
 Published : Jun 29, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 03:04 pm IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक खेत में बने तालाब में तीन मासूम बालिकाओं के शव मिले है। आदिवासी समुदाय की बालिकाएं रविवार की शाम को जामुन तोड़ने घर से निकली थी, उनके शव सोमवार को तालाब से बरामद किए गए हैं।

मध्य प्रदेश: शिवपुरी...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में तालाब से 3 बालिकाओं के शव बरामद Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

शिवपुरी (मप्र): मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक खेत में बने तालाब में तीन मासूम बालिकाओं के शव मिले है। आदिवासी समुदाय की बालिकाएं रविवार की शाम को जामुन तोड़ने घर से निकली थी, उनके शव सोमवार को तालाब से बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतनवाड़ा थाने के ग्राम हाथीगढ़ के आदिवासी समुदाय की तीनों बच्चियां घर से जामुन तोड़ने के लिए रविवार को निकली थी उसके बाद से लापता हो गई थी।

इस सूचना पर पुलिस ने सोमवार को तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने खेत में बने तालाब में स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू की तो तीनों बालिकाओं के शव बरामद किए गए।

सतनवाड़ा थाने के प्रभारी अरविंद छारी ने बताया है कि रविवार शाम को तीन बालिकाएं जामुन तोड़ने निकली थी, जिनमें दो सगी बहने थीं। आशंका है कि लौटते समय पैर फिसलने से वे खेत में बने तालाब में गिर गई होंगी और हादसे का शिकार हो गई। तीनों बालिकाओं के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत