1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: '50 लाख दो.. वरना MMS वायरल कर दूंगा', एक्ट्रेस.. ब्वॉयफ्रेंड और MMS

Video: '50 लाख दो.. वरना MMS वायरल कर दूंगा', एक्ट्रेस.. ब्वॉयफ्रेंड और MMS

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 19, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Mar 19, 2016 11:22 pm IST

गाजियाबाद: बॉलीवुड की एक न्यू कमर एक्ट्रेस ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मॉडल का दावा है कि उसके पुराने दोस्त ने MMS के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की

actress- India TV Hindi
actress

गाजियाबाद: बॉलीवुड की एक न्यू कमर एक्ट्रेस ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मॉडल का दावा है कि उसके पुराने दोस्त ने MMS के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और धमकी दी कि अगर 50 लाख रुपए नहीं मिले तो वो उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। एक्ट्रेस, ब्वॉयफ्रेंड और MMS के इस जाल में अब पुलिस बुरी तरह उलझी हुई है।

बॉलीवुड की हीरोइन का सनसनीखेज आरोप

ये खबर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जंगल की आग की तरह फैल रही है। एक हिरोइन सरेआम अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रही है और थाने जाकर शिकायत तक दर्ज करा चुकी है। लेकिन इस MMS और ब्लैकमेलिंग की हकीकत क्या है पुलिस को ये अब तक नहीं पता है। ये मॉडल अब अपनी इज्जत को लेकर फिक्रमंद है और पुलिस से गुहार लगा रही है कि मेरा करियर बचा लो क्योंकि उसकी फिल्में रिलीज होने वाली हैं और एक्स ब्वॉय फ्रेंड सब कुछ बर्बाद करना चाहता है।

'50 लाख दो.. वरना MMS वायरल कर दूंगा'

एक्ट्रेस का दावा है कि वो बॉलीवुड के बड़े एक्टर इमरान हाशमी के साथ भी काम कर चुकी है। मशहूर डाइरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म भी साइन की है और जल्द ही कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। मॉडल से एक्ट्रेस बनी इस हिरोइन का आरोप है कि जो शख्स 9 साल पहले उसकी जिंदगी से दूर हो गया वो अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है और 50 लाख न देने पर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी दे रहा है।

इस एक्ट्रेस ने गाजियाबाद की शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस की तफ्तीश शुरू हो चुकी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी एक्स ब्वॉयफ्रेंड यूपी के ही बुलंदशहर का रहने वाला है और इन दिनों मुंबई में रह रहा है। हिरोइन का दावा है कि उसका एक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड भी हो चुका है और अब नया वीडियो डालने की धमकी दी जा रही है।

गाजियाबाद के एसपी सिटी को जब इस ब्लैकमेलिंग के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। पुलिस अब उस एक्स ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है जो 9 साल पहले इस मॉडल का बेहद करीबी दोस्त हुआ करता था।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत