1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में कोर्ट के बाहर मोटरसाइकिल डिक्की में रखा बम फटा, कई घायल

बिहार में कोर्ट के बाहर मोटरसाइकिल डिक्की में रखा बम फटा, कई घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2016 08:08 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 08:20 pm IST

पटना: बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एक स्थानीय अदालत के समीप एक मोटरसाईकिल की डिक्की में रखे गये कम तीव्रता वाले एक बम के अचानक विस्फोट कर जाने से मोटरसाईकिल मालिक और एक

bomb blast- India TV Hindi
bomb blast

पटना: बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एक स्थानीय अदालत के समीप एक मोटरसाईकिल की डिक्की में रखे गये कम तीव्रता वाले एक बम के अचानक विस्फोट कर जाने से मोटरसाईकिल मालिक और एक वकील बुरी तरह घायल हो गए जबकि चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सासाराम व्यवहार न्यायालय के सामने पुराने जीटी रोड पर करगहर मोड के समीप सडक के दूसरे किनारे आज अपराह्न तीन बजे हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल मालिक विजय शंकर मिश्र (40) जख्मी हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

घटना में घायल वकील विजय शंकर को उनके सहयोगियों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वकील को बाहर रेफर किया गया। पुलिस द्वारा छानबीन के उपरांत जख्मी विजय शंकर सिंह प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) का कैरियर पाया गया तथा उसके पास से लेवी वसूलने संबंधित पत्र एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

विस्फोट किया बम दिखने में डेटोनेटर जैसा है जिसकी जांच के लिए जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक मानवजित सिंह ढिल्लो घटनास्थल पहुंचकर जांच और पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत