1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों में बम की खबर से हड़कंप

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों में बम की खबर से हड़कंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 17, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Mar 17, 2016 02:59 pm IST

दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दो विमानों में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया है। इस खबर के बाद नेपाल और भुवनेश्वर की दो फ्लाइट को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। विमान में तलाश जारी है।

bomb scare- India TV Hindi
bomb scare

नई दिल्ली: दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दो विमानों में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया है। इस खबर के बाद नेपाल और भुवनेश्वर की दो फ्लाइट को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। विमान में तलाश जारी है।

जिन दो विमानों में बम होने की खबर मिली है उनमें एक विमान नेपाल जा रहा था तो दूसरा विमान भुवनेश्वर जा रहा था। जहां नेपाल जाने वाले विमान में 164 यात्री सवार थे, वहीं भुवनेश्वर जाने वाले विमान में 184 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और दिल्ली से काठमांडू के लिए जाने वाली नेपाल एयरवेज की दो फ्लाइट्स में बम की सूचना मिली है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। एयर इंडिया वाली फ्लाइट में दो सांसद भी सवार थे। एक अज्ञात शख्स ने फोन कर विमान में बम होने की सूचना दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत