1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद मुम्बई हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को खाली कराया गया

बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद मुम्बई हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को खाली कराया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 05:39 pm IST

हवाई अड्डा अधिकारियों को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के एक हिस्से को शनिवार को खाली करा लिया गया।

Bomb threat call causes panic at Mumbai airport, Terminal 2 evacuated- India TV Hindi
Bomb threat call causes panic at Mumbai airport, Terminal 2 evacuated

मुम्बई: हवाई अड्डा अधिकारियों को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के एक हिस्से को शनिवार को खाली करा लिया गया। मुम्बई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल परिसर में तलाशी अभियान चल रहे है।अधिकारी ने बताया, ‘‘मुम्बई हवाई अड्डे के अधिकारियों को सुबह लगभग 11 बजे एक कॉल मिली थी जिसमें धमकी दी गई थी कि अगले 12 घंटों में अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में बम विस्फोट किया जायेगा। 

Related Stories

इसके बाद विभिन्न एयरलाइन के कार्यालयों और पूर्व प्रस्थान तथा आगमन क्षेत्र को खाली करा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि इस धमकीभरे ‘‘कॉल’ का आकलन करने के लिए बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) को बुलाया गया। मुंबई हवाई अड्डे पर परिचालन पहले से ही चल रहे रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण बंद है। यह मरम्मत कार्य सात फरवरी को शुरू हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत