1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 02, 2021 08:22 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

Breaking News 01 June Live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य में आज सुबह 4 बजे एक इमारत का ऊपरी हिस्सा गिरने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई और 6 घायल हुए। मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है: दीपक अग्रवाल, वाराणसी के कमिश्नर

     

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    4 दशकों में 2020-21 अर्थव्यवस्था का सबसे काला वर्ष रहा है। सबसे ज़्यादा चिंता की बात ये है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी एक लाख रुपये के नीचे गिर गया है, ये गिरकर 99,694 हो गया है। पिछले साल की तुलना में ये -8.2% की गिरावट है: पी.चिदंबरम, कांग्रेस

     

  • 1:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को पोस्ट कोविड दिक्कतों की वजह से आज एम्स में भर्ती कराया गया: एम्स के अधिकारी

  • 1:35 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच ने दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जमाखोरी के मामले में आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा का आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड किया। कैंसिलेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है: दिल्ली पुलिस

     

  • 11:18 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश में अब तक 1,83,00,000 से अधिक लोगों वैक्सीन दी गई है और जून महीने में हमारा लक्ष्य 90 लाख से 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देना है। आज 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष अभियान चल रहा है। इसके लिए हमने प्रदेश में 2100 बूथ स्थापित किए हैं: सीएम योगी आदित्यनाथ

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आज से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क कोविड टीकाकरण महाभियान प्रारम्भ हो रहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस महाभियान को सफल बनाएं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

     

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में कोरोना के 1,27,510 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,81,75,044 हुई। 2,795  नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,31,895 हो गई है। 2,55,287 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,59,47,629 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,95,520 है।

     

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार के आर्म्स लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। लाइसेंस विभाग ने रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है: दिल्ली पुलिस

     

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली हाईकोर्ट ने अनऐडेड (गैर सहायता प्राप्त) निजी स्कूलों को स्टूडेंट्स से वार्षिक शुल्क और विकास शुल्क लेने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने दिल्ली सरकार द्वारा 18 अप्रैल 20 व 28 अगस्त 20 को जारी उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों द्वारा वार्षिक शुल्क और विकास शुल्क लेने को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। 

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 21.58 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी हैं। इसने बताया कि सोमवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 12,23,596 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 13,402 को दूसरी खुराक लगायी गयी। मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 2,02,10,889 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 23,491 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है। 

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कर्नाटक से पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश जाने वाले सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने सोमवार को इसका ऐलान किया। 

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। अगले 2 घंटों में हरियाणा और राजस्थान में और इनके आसपास के क्षेत्रों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत