1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 10, 2021 07:16 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

Breaking News June 09 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीएम योगी ने कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले जितिन प्रसाद

  • 2:24 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंचे। जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

  • 12:03 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई में भारी बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं सायन रेलवे स्टेशन और जीटीबी स्टेशन के बीच रेल की पटरियों पर पानी भरने के चलते एहतियातन कुर्ला और सीएसटी के बीच लोकल ट्रेन सर्विस को रोक दिया गया है। रेल पटरियों से पानी कम होने के बाद ही लोकल सर्विस को फिर से चालू किया जाएगा। 

     

  • 12:01 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी से मिलने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

  • 10:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में कोरोना के 92,596 नए मामले, 2219 मरीजों की मौत

  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मानसून आज मुंबई में आ गया है। मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है। इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है: डॉ. जयंता सरकार, उप महानिदेशक (DDG), IMD (मुंबई)

     

  • 8:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस 11 जून को देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई में बारिश

  • 7:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कानपुर सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 17 हुई

    उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से कुछ दूर सचेंडी थाना क्षेत्र के पास तेज गति से जा रही एक बस ने लोडर (विक्रम टैम्पो) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में लोडर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है।़े

  • 7:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो की सेवाएं आज से बहाल हो जाएंगी। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नोएडा मेट्रो सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ही चलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।