1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 20, 2021 08:03 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Breaking News 19 May Live

Auto Refresh
Refresh
  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं, अब तक 184 लोगों को बचाया गया है। खोज और बचाव कार्य जारी है। 

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी भावनगर पहुंचे

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देशभर में कोरोना के 2,67,334 नए मामले, 4529 मरीजों की मौत

  • 8:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और चिकित्सकों की सलाह पर घर पर ही पृथक रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

  • 8:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज चक्रवात तौकते के कारण स्थिति और इससे हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए गुजरात और दीव जाएंगे। प्रधानमंत्री ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा जैसे क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और अहमदाबाद में समीक्षा बैठक भी करेंगे।

     

  • 7:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री तथा भाजपा विधायक विजय कश्यप का मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से विधायक कश्यप ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

  • 6:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नेपाल के पोखरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 मापी गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।