1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 28, 2021 07:21 am IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

 

Breaking News 27 July

Auto Refresh
Refresh
  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    असम: शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में कोरोना के 29,689 नए मामले, 415 लोगों की मौत

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में 132 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए मामले 30,000 से कम आए हैं।​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.39% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है: स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी

  • 8:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश

    दिल्ली NCR वासियों को उमस भरे मौसम से राहत मिली है।ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से 6 बजे से ही बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। कुछ देर पहले ही मौसम विभाग की तरफ से ट्वीट में जानकारी दी गई कि फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, औरंगाबाद (हरियाणा), नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, इंदिरापुरम, छपरौला, गाजियाबाद (यूपी) में अगले दो घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मेघालय के साथ भी असम का सीमा विवाद

    गुवाहाटी के खानापारा इलाके में असम की जमीन पर मेघालय द्वारा बिजली के खंभे लगाने के कथित प्रयास के कारण अंतरराज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर असम पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी अंतरराज्यीय सीमा के करीब खानापारा पहुंचे और मेघालय के अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्य इसके बाद बिजली का खंभा नहीं लगाने पर सहमत हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत