1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 20, 2021 10:24 pm IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

 

Breaking News 20 August Live

Auto Refresh
Refresh
  • 8:37 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    विपक्षी दलों ने सरकार के समक्ष 11 सूत्री मांगों का चार्टर रखा, संसद के मॉनसून सत्र के व्यर्थ जाने के लिए केंद्र की निंदा की: संयुक्त बयान।

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    19 विपक्षी दलों के नेताओं ने लोगों से भारत की धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उठ खड़े होने का आह्वान किया: संयुक्त बयान। 

  • 8:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस के 1,668 नए मामले सामने आए, 1,887 लोग ठीक हुए और 24 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 19,621है।

  • 8:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    बैठक में रोज़गार, बेरोज़गार, किसानों के मुद्दे, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर सभी ने अपनी बात रखी। सभी नेताओं ने देश की समस्याओं पर अपनी बात रखी। कोरोना की वजह से करोड़ों लोग बेरोज़गार हो गए हैं: विपक्षी नेता शरद यादव

  • 8:29 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ 20 से 30 सितंबर तक देश भर में संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे: संयुक्त बयान।

  • 7:55 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र: बुलढाणा ज़िले में हुए सड़क हादसे में 13 मज़दूरों की मृत्यु हो गई है। बुलढाणा के ज़िला कलेक्टर एस राममूर्ति ने बताया, "ट्रक में 16 मज़दूर जा रहे थे। हादसे में 2 लोग घायल हो गए जिन्हें जालना के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।"

  • 7:55 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 155 नए मामले सामने आए और 401 लोग डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 3 व्यक्ति की मृत्यु हुई। सक्रिय मामलों की संख्या 2,413 है।

  • 7:55 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आने से मनोबल बढ़ता है, उत्साह से लोग भर जाते हैं, मज़बूत होकर हम अपनी बात नीचे तक लेकर जाते हैं। अभी उनके साथ संगठन ही सेवा कार्यक्रम चला है: BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, हरिद्वार

  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    झारखंड: जमशेदपुर में संजय कश्यप नामक व्यक्ति गांव में रहने वाले बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी खोल रहे हैं। उन्होंने बताया, "वर्तमान में शिक्षा का आधुनिकीकरण हो गया है। ऐसे में ग्रामीण बच्चों के लिए समस्या हो गई है कि वे कैसे इस शिक्षा को ग्रहण करे। सब कुछ ऑनलाइन हो गया है।" संजय कश्यप ने कहा कि इसके लिए हमने पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी को खोलने की व्यवस्था की। हमने 12-13 लाइब्रेरी को डिजिटल कर दिया है। कोल्हान में जितने भी पुस्तकालय है हम उन्हें पूरी तरह से डिजिटल कर देंगे, ताकि गांव में रहने वाले बच्चे आधुनिक शिक्षा से वंचित ना रह सके। 

  • 6:26 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि संसद में विपक्षी एकता का भरोसा, लेकिन इसके बाहर बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़नी होगी। पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सरकार की अनिच्छा के कारण संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह बेकार चला गया।

  • 6:25 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देव भूमि हिमाचल प्रदेश वीर भूमि के नाम से भी जानी जाती है यहां के सेनाओं ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। कारगिल युद्ध में सबसे ज़्यादा शहादत हिमाचल प्रदेश के सैनिकों की हुई: बिलासपुर के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

  • 6:24 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    75-90 प्रतिशत मामले थाना और तहसील से जुड़े हैं। जब इन मामलों का समय पर निवारण नहीं होता है तो यही मामले आगे क़ानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते हैं। लंबे समय से लंबित लाखों मामलों का निस्तारण लोक अदालत कार्यक्रम के जरिए किया जा सकता है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 6:24 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमारे लोगों का न्याय व्यवस्था में इतना विश्वास है कि कोई भी फ़ैसला हो वे उसे सिर आंखों पर रखते हैं। गरीब और कमज़ोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क न्याय और क़ानूनी सहायता का ध्यान रखा गया है: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, न्यायाधीशों के सम्मान समारोह में

  • 6:24 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    TMC सरकार क़ानून का उल्लंघन करते हुए काम करती है। इनका रवैया तालिबान जैसा हो गया है। जब TMC के इच्छानुसार फ़ैसला नहीं आता है तो वे उसे मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं: कोलकाता उच्च न्यायालय में TMC द्वारा CBI जांच के ख़िलाफ़ दाखिल याचिका पर पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष

  • 5:38 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने न्यायाधीशों के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने न्यायाधीशों को सम्मानित किया।

  • 5:17 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

  • 5:17 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में एनसीपी नेता शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन, टीएमसी नेता ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेता मौजूद हैं।

  • 5:17 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का यह नियमित रूप से चलने वाला दौरा है। उनके दौरे से हमारे संगठन में काफी जोश है। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष की अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के साथ बैठकें होंगी: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राज्य के CM पुष्कर सिंह धामी

  • 3:57 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    बिहार: बाढ़ के कारण हाजीपुर में कई एकड़ ज़मीन पर केले की खेती बर्बाद हो गई है। एक व्यक्ति ने बताया, "बाढ़ के कारण केले के बगीचे ख़त्म हो गए हैं। ज़मीन का कटाव भी हो रहा है। बाढ़ के पानी में केले के पेड़ गल गए हैं।"

  • 3:57 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    ओडिशा: केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोरापुट में रोड शो के दौरान जनजातीय महिलाओं के साथ नृत्य किया।

  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान मुज़ामिल अहमद राथर के रूप में हुई है। वह पुलवामा के चकुरा का निवासी है।

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सोमनाथ ‘‘समुद्र दर्शन’’ पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और नवीनकृत अहिल्याबाई होलकर मंदिर का उद्घाटन किया।

  • 8:18 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 7:19 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    अवंतीपोरा के पंपोर इलाके के ख्रेव में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। ऑपरेशन जारी है।

  • 7:16 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।