हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Breaking News 28 June
-
10:35 PM (IST) Jun 28, 2021
पेट्रोल-डीजल से जो पैसा आ रहा है वो किसी व्यक्ति विशेष या नेता के घर जा रहा है क्या? वो पैसा गरीबों के काम आ रहा है, जिसके बेटे को इलाज और शिक्षा की जरूरत है। जो लोग कोरोना में काम नहीं कर पाए उनको दीवाली तक मुफ्त अनाज दिया जा रहा है: म. प्र. के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
-
10:35 PM (IST) Jun 28, 2021
लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों से मुलाकात की और उनके साथ 'बड़ा खाना' खाया।
-
10:35 PM (IST) Jun 28, 2021
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बीच आज से लोगों के लिए योग सेंटर खुल गए हैं।
-
10:34 PM (IST) Jun 28, 2021
पश्चिम बंगाल: दरबार महिला समन्वय समिति ने आज कोलकाता नगर निगम के सहयोग से सोनागाछी में सेक्स वर्कर्स के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। दरबार की अध्यक्ष ने बताया,''आज से 3 दिन तक हम लोगों का वैक्सीनेशन होगा। 1200 सेक्स वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी जिसमें आज 300 को लग गई है।''
-
10:34 PM (IST) Jun 28, 2021
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने देश में 34,760 मीट्रिक टन से ज़्यादा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस से तमिलनाडु को सबसे ज़्यादा 6,476 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है: रेल मंत्रालय
-
10:34 PM (IST) Jun 28, 2021
जम्मू-कश्मीर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पर्यटन क्षेत्र के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा करने से श्रीनगर में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग खुश हैं। एक हाउस बोट के मालिक तारिक अहमद ने बताया, "ये पर्यटन क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी ख़बर है। टूर ऑपरेटर और गाइड को ऋण से बूस्ट मिलेगा।"
-
10:34 PM (IST) Jun 28, 2021
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री
-
9:34 PM (IST) Jun 28, 2021
तमिलनाडु में आज COVID19 के 4,804 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6,553 लोग डिस्चार्ज हुए और 98 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल सक्रिय मामले: 40,954
कुल डिस्चार्ज: 23,97,336
कुल मृत्यु: 32,388 -
9:33 PM (IST) Jun 28, 2021
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 1,761 नए मामले आए, 2,033 लोग डिस्चार्ज हुए और 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल सक्रिय मामले: 21,580
कुल डिस्चार्ज: 14,57,486
कुल मौतें: 17,644 -
9:33 PM (IST) Jun 28, 2021
स्कूल शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अभी की स्थिति को देखते हुए 1 जुलाई से स्कूल प्रारंभ नहीं करना है। इसके बारे में आगे विचार किया जाएगा: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार
-
9:33 PM (IST) Jun 28, 2021
देश के नक्शे के साथ खिलवाड़ होता है तो ट्विटर को माफ नहीं किया जा सकता। ट्विटर को इसका जवाब देना होगा और सरकार को भी ट्विटर पर कार्रवाई करनी चाहिए। देश की संप्रभुता का ध्यान रखना किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्राथमिक जिम्मेदारी है: रोहन गुप्ता, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख
-
9:32 PM (IST) Jun 28, 2021
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 59 नए मामले आए, 72 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और 2 मौतें हुईं।
सक्रिय मामले: 1,553
कुल रिकवरी: 14,07,473
कुल मौतें: 24,967 -
9:32 PM (IST) Jun 28, 2021
ओडिशा: भुवनेश्वर में जिम मालिकों ने जिम खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एक जिम मालिक ने बताया, "हमारी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, 2 साल में सिर्फ 6-8 महीने जिम खुला है। किराया और स्टाफ की सैलरी भी देनी पड़ती है।"
-
9:32 PM (IST) Jun 28, 2021
हरियाणा: गुरुग्राम में पटौदी रोड चौक पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ।
-
9:31 PM (IST) Jun 28, 2021
पंजाब में पिछले 24 घंटों में 271 नए मामले, 614 रिकवरी और 18 मौतें दर्ज़ की गई।
कुल मामले:5,95,136
सक्रिय मामले: 3,639 -
9:31 PM (IST) Jun 28, 2021
सीआरपीएफ, जनसंपर्क अधिकारी(PRO) ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर के मलूरा परिमपोरा में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अभी चल रही है। श्रीनगर के मलूरा परिमपोरा में मुठभेड़ में एक सहायक कमांडेंट, सब इंस्पेक्टर और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
-
9:31 PM (IST) Jun 28, 2021
बिहार: सहरसा ज़िले के सिमरी बख्तियारपुर ब्लॉक के सरोजा पंचायत में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, ''बारिश और आंधी आई थी। बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 4 बच्चे हैं और 1 बूढ़ी महिला है। 1 जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है।''
-
8:51 PM (IST) Jun 28, 2021
दिल्ली में इस साल 26 जून तक डेंगू के 34 मामले सामने आए
राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के 34 मामले सामने आए हैं। सोमवार को जारी दक्षिण दिल्ली नगर निगम की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल एक जनवरी से 26 जून के बीच डेंगू के मामले, वर्ष 2017 से अब तक सर्वाधिक हैं। वर्ष 2017 में इसी अवधि में 55 मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 26 जून तक डेंगू के 34 मामले सामने आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में शून्य, फरवरी में दो, मार्च में पांच, अप्रैल में 10, मई में 12 और जून में पांच मामले सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार इस साल अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। इस साल मलेरिया के 11 और चिकनगुनिया के छह मामले सामने आये हैं।
-
8:50 PM (IST) Jun 28, 2021
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले, इस साल अब तक सबसे कम, दो मरीजों की मौत। संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत: स्वास्थ्य बुलेटिन
-
8:48 PM (IST) Jun 28, 2021
दिल्ली सरकार ने गांवों में विकास के लिए 342 योजनाओं को मंजूरी दी
दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड ने राजधानी के गांवों में विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए 342 योजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें सड़क एवं जलाशयों का विकास भी शामिल है। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई। विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में बोर्ड की डिजिटल बैठक के बाद योजनाओं को मंजूरी देने का निर्णय किया गया। राय ने ‘‘गांव में विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति पर जोर दिया।’’ दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाला, जलाशय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान घर, जलापूर्ति एवं बिजली की व्यवस्था सुधारने और खेल के मैदान सहित सुविधाओं में सुधार के लिए 235 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। बयान में बताया गया कि अध्यक्ष ने संबंधित विभाग द्वारा समयबद्ध काम पर जोर दिया और ग्रामीण विकास कार्य को लागू करने वाली मुख्य एजेंसी को निर्देश दिया कि परियोजना की रूपरेखा की तैयारी में तेजी लाएं और दिए गए समय के अंदर मंजूर परियोजनाओं को पूरा करें।
-
7:41 PM (IST) Jun 28, 2021
केरल में आज 8,063 नए कोविड मामले, 11,529 रिकवरी और 110 मौतें दर्ज़ की गई।
पॉजिटिविटी रेट: 9.44%
कुल मौतें: 12,989 -
7:41 PM (IST) Jun 28, 2021
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुछ गंभीर आरोप लगाए। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे उम्मीद नहीं थी की वे सनसनी फैलाने के लिए गलत जानकारी देंगी और गलत तरीके से प्रस्तुत करेंगी: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
-
7:41 PM (IST) Jun 28, 2021
आपके राज्यपाल को चार्जशीट नहीं किया गया है। ऐसा कोई डाक्यूमेंट नहीं है। यह गलत सूचना है। मैंने हवाला चार्जशीट में किसी कोर्ट से स्टे नहीं लिया है क्योंकि यह था ही नहीं: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
-
7:40 PM (IST) Jun 28, 2021
यशवंत जी (यशवंत सिन्हा) हवाला केस में चार्जशीच में थे इसलिए ममता बनर्जी को उनसे चर्चा करनी चाहिए। क्या उनको (ममता बनर्जी) जनादेश इन बातों के लिए मिला है कि सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जाए। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
-
7:40 PM (IST) Jun 28, 2021
कर्नाटक में कोरोना वायरस के 2,576 नए मामले आए, 5,933 लोग डिस्चार्ज हुए और 93 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 97,592
कुल रिकवरी: 27,04,755
कुल मौतें: 34,836 -
7:40 PM (IST) Jun 28, 2021
आप जैसे जवानों के कारण ही हमारा भारत देश आज सुरक्षित है। भारत-चीन गतिरोध के समय आपने जो तैयारी की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम है। आगे भी अगर कोई हालात पैदा होंगे तो हम उसका बखूबी मुकाबला करेंगे: लेह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
7:40 PM (IST) Jun 28, 2021
लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में वायुसेना स्टेशन का दौरा किया और वहां वायुसेना के जवानों से मुलाकात की।
-
7:40 PM (IST) Jun 28, 2021
उच्च शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि हमारी UG और PG की अंतिम वर्ष की परीक्षा जो हमने जून में कराने का निर्णय लिया था। आज कि स्थिति में हमारी 90% से अधिक परीक्षा सम्पन्न हो गई। विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षा 5 जुलाई तक सम्पन्न हो जाएगी: म. प्र. के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव
-
7:39 PM (IST) Jun 28, 2021
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को भगवान अमरनाथ के गुफा मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा, “भगवान शिव की कृपा से सभी का स्वास्थ्य अच्छा हो और हमें इतनी शक्ति मिले, जिससे वर्तमान स्वास्थ्य संकट से मुकाबला किया जा सके।” सिन्हा, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा आम जनता के लिए रद्द कर दी गई है। उप राज्यपाल के साथ सेना, प्रशासन, पुलिस और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सिन्हा ने कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा जम्मू कश्मीर के सांस्कृतिक समन्वय का परिचायक है। उन्होंने कहा, “वर्तमान में कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर श्री अमरनाथ जी यात्रा को रद्द कर दिया गया है।” उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया है।
-
6:18 PM (IST) Jun 28, 2021
पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू कल दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे।
-
6:18 PM (IST) Jun 28, 2021
पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (PAGD) की कल होने वाली बैठक महबूबा मुफ्ती की निजी व्यस्तता के कारण रद्द कर दी गई: सूत्र
-
6:16 PM (IST) Jun 28, 2021
मैं एक जगह बोल रहा था कि वो सैंकड़ों वर्षों से हमारा पड़ोसी देश है और सैंकड़ों वर्षों तक पड़ोसी रहेगा। क्या एक दूसरे पर गोली चलाकर समस्या का समाधान हो सकता है? क्या मिल-बैठकर बातचीत के द्वारा समाधान नहीं निकल सकता? मुझे विश्वास है कि कभी ना कभी सद्बुद्धि आएगी:लेह में रक्षा मंत्री
-
6:16 PM (IST) Jun 28, 2021
भारत दुनिया का अकेला देश है जिसने दुनिया के किसी देश पर ना तो कभी आक्रमण किया, ना एक इंच जमीन पर कभी कब्जा किया। भारत ने कभी दुनिया के किसी देश को आंख नहीं दिखाई लेकिन किसी का हमें आंख दिखाना भी किसी सूरत में मंजूर नहीं है। हम समस्या का समाधान चाहते हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
6:15 PM (IST) Jun 28, 2021
वैक्सीन को लेकर ममता बनर्जी हमेशा गलत तथ्य देती हैं। उन्होंने कहा हम 3 लाख वैक्सीन देते हैं। आज तक केवल एक दिन 1 लाख वैक्सीन दिया गया था। 70,000 से ज्यादा वैक्सीन इन लोगों ने कभी नहीं दिया। आम आदमी को वैक्सीन क्यों नहीं मिल रही है? सरकार तथ्यों को छुपा रही है: दिलीप घोष, भाजपा
-
6:15 PM (IST) Jun 28, 2021
भारत की मान्यता रही है कि पूरी दुनिया ही एक परिवार है तो हम अपने पड़ोसी से क्यों संघर्ष करेंगे? हम सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं और हम विश्व में शांति चाहते हैं: लेह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
5:43 PM (IST) Jun 28, 2021
आज पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते काम करने वाले पी.वी.नरसिम्हा राव की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। लेकिन आज उनकी जन्मतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी के पास समय नहीं है: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी.किशन रेड्डी
-
5:42 PM (IST) Jun 28, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में थिकसे मठ के अपने दौरे के दौरान वहां एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया: रक्षा मंत्री कार्यालय
-
5:42 PM (IST) Jun 28, 2021
प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में ओड़िशा के सांस्कृतिक, नैसर्गिक, कलात्मक और बौधिक विरासत की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य को नई ऊँचाइयों पर ले जाने, जनसेवा से ओड़िशा में BJP को 21वीं सदी का आदर्श राजनैतिक संगठन बनाने पर विचार विमर्श किया: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
-
5:11 PM (IST) Jun 28, 2021
26 जनवरी के लाल किले के मामले में कल अमृतसर से गुरजोत सिंह को गिरफ़्तार किया गया। इस पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनाम की घोषणा भी की थी। क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है: संजीव यादव, डीसीपी, स्पेशल सेल, दिल्ली
-
5:11 PM (IST) Jun 28, 2021
लाल के ऊपर उस समय जो भी गतिविधियां हुई थीं, उसमें इसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है इसलिए इसे आज क्राइम ब्रांच को सौंपा जा रहा है: संजीव यादव, डीसीपी, स्पेशल सेल, दिल्ली
-
5:11 PM (IST) Jun 28, 2021
जो तथ्य प्राप्त होंगे उसमें पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आगे की पूछताछ की जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, नोएडा, वाराणसी, आजमगढ़ और आगरा में ATS के द्वारा स्वयं भी सत्यापन किया जा रहा है: प्रशांत कुमार, ADG (कानून व्यवस्था) UP
-
5:03 PM (IST) Jun 28, 2021
लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में थिकसे मठ का दौरा किया।
-
5:02 PM (IST) Jun 28, 2021
ATS के द्वारा उमर गौतम के इस्लामिक दावा सेंटर में धर्मांतरित हुए व्यक्तियों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए 32 ज़िलों जिनमें प्रयागराज, बुलंदशहर, बिजनौर, कानपुर, मेरठ, मथुरा भी शामिल हैं। इनके पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर कार्रवाई की जा रही है: ADG (कानून व्यवस्था) UP
-
4:41 PM (IST) Jun 28, 2021
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथजी की गुफा में पूजा। मनोज सिन्हा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने सेना, नागरिक प्रशासन, पुलिस और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंदिर में पूजा की।
-
4:41 PM (IST) Jun 28, 2021
कोविड प्रतिबंध 15 जुलाई तक जारी रहेंगे। सैलून, ब्यूटी पार्लर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 50% बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, बशर्ते कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया हो। जिम को 50% क्षमता के साथ अनुमति दी जाएगी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
-
4:26 PM (IST) Jun 28, 2021
जीनोम सिक्वेंसिंग के आधार पर हमें जानकारी है कि डेल्टा वैरिएंट ही मुख्य रूप से प्रदेश में दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था। जीनोम सिक्वेंसिंग में इस वायरस के बहुत ज्यादा डेल्टा वैरिएंट मिले हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
4:26 PM (IST) Jun 28, 2021
माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन के माध्यम से क्रेडिट गारंटी योजना है, इसमें 25 लाख छोटे उधारकर्ताओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसमें एक व्यक्ति को अधिकतम 1.25 लाख का ऋण दिया जाएगा। ब्याज दर रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक निर्धारित अधिकतम ब्याज दर से 2% कम होगी: वित्त मंत्री
-
4:26 PM (IST) Jun 28, 2021
पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति को कैंसिल कर दिया गया। ये दिखाता है कि कैंप्टन अमरिंदर सिंह का डर और घबराहट इतना बढ़ गया है कि आज वे एक मुख्यमंत्री से अभिव्यक्ति की आजादी छीन रहे हैं। कल पंजाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी: राघव चड्डा, AAP
-
4:25 PM (IST) Jun 28, 2021
जब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शुरू होगा तब पहले 5 लाख पर्यटकों को वीजा बिना किसी शुल्क के जारी किया जाएगा। इसका लाभ किसी भी पर्यटक को एक ही बार मिलेगा और ये योजना 31 मार्च 2022 या पहले 5 लाख वीजा पूरे होने तक जारी रहेगी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
-
4:25 PM (IST) Jun 28, 2021
पर्यटन को पुर्नजीवित करने के लिए 11,000 से ज़्यादा रजिस्टर टूरिस्ट गाइड और बाकी हितधारकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी: केंद्रीय वित्त मंत्री
-
4:25 PM (IST) Jun 28, 2021
अब तक 2,61,54,182 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। इनमें से 43,25,246 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। अब तक कुल मिलाकर वैक्सीन की 3,04,79,428 डोज़ लगाई जा चुकी है: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
4:21 PM (IST) Jun 28, 2021
प्रदेश में सक्रिय मामले लगभग 3,000 रह गए हैं। 190 नए पॉजिटिव मामले आए हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल
-
4:20 PM (IST) Jun 28, 2021
श्रीनगर में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं: जम्मू-कश्मीर पुलिस
-
4:19 PM (IST) Jun 28, 2021
व्हॉट्सएप ने मनेश महात्मे को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया
नयी दिल्ली: व्हॉट्सएप ने अमेजन के पूर्व कार्यकारी मनेश महात्मे को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि व्हॉट्सएप पेमेंट्स-इंडिया के निदेशक के रूप में महात्मे प्रयोगकर्ताओं के लिए भुगतान के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। बयान में कहा गया है कि महात्मे के पास डिजिटल वित्तीय सेवाओं ओर भुगतान क्षेत्र में 17 साल का अनुभव है। वह सिटीबैंक, एयरटेल मनी और अमेजन में रह चुके हैं।
-
3:56 PM (IST) Jun 28, 2021
जीनोम सिक्वेंसिंग के आधार पर हमें जानकारी है कि डेल्टा वैरिएंट ही मुख्य रूप से प्रदेश में दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था। जीनोम सिक्वेंसिंग में इस वायरस के बहुत ज्यादा डेल्टा वैरिएंट मिले हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
3:56 PM (IST) Jun 28, 2021
आपातकालीन क्रेडिट गारंटी योजना को 3 लाख करोड़ से बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ किया जा रहा है: केंद्रीय वित्त मंत्री
-
3:56 PM (IST) Jun 28, 2021
प्रदेश में 2,63,033 सैंपल्स की जांच की गई। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.1% चल रही है। अब तक 5,73,48, 462 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। पूरे महामारी काल का पॉजिटिविटी रेट लगभग 3% पर चल रहा है: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
-
3:40 PM (IST) Jun 28, 2021
पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, चित्तूर और प्रकासम ज़िलों में कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। यहां कर्फ्यू में छूट केवल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होगी: आंध्र प्रदेश CMO
-
3:39 PM (IST) Jun 28, 2021
राज्य के जिन 8 ज़िलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है, वहां कर्फ्यू में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ढील दी गई है। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 9 बजे के बाद शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानें बंद रहेंगी। आदेश 1-7 जुलाई तक लागू रहेगा: आंध्र प्रदेश CMO
-
3:39 PM (IST) Jun 28, 2021
मैं देशवासियों को यही कहना चाहती हूं कि सबको वैक्सीन लगवाना चाहिए। अगर सभी लगवा लेंगे तो तीसरी लहर आने की संभावना नहीं होगी। लेकिन अगर तीसरी लहर आती भी है तो स्थिति साधारण रहेगी। इसलिए आप वैक्सीन जरूर लगवाएं: हेमा मालिनी, बीजेपी
-
3:39 PM (IST) Jun 28, 2021
लशकर ए तैयबा के कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार हुए। नदीम अबरार कई हत्याओं में शामिल था। ये हमारे लिए बड़ी सफलता है: आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
-
3:39 PM (IST) Jun 28, 2021
कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना है और स्वास्थ्य सेक्टर के लिए 50,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
-
3:02 PM (IST) Jun 28, 2021
वायु सेना स्टेशन पर हमले के विरोध में जम्मू में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया
भारतीय वायु सेना के ड्रोन से किये गए हमले तथा पुलवामा जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में शिवसेना डोगरा फ्रंट (एसएसडीएफ) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडा जलाया।
-
7:49 AM (IST) Jun 28, 2021
दिल्ली में ‘रोडरेज’ के संदिग्ध मामले में दो लोगों के साथ मारपीट
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम में ‘रोडरेज’ की एक संदिग्ध घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमें लोगों के एक समूह को दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बुधवार को पुलिस को दी गई और सोशल मीडिया पर हमले की एक वीडियो क्लिप सामने आई है।
-
7:48 AM (IST) Jun 28, 2021
पुलवामा में विशेष पुलिस अधिकारी, उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या, बेटी घायल
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि हमले में उनकी बेटी घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी रात करीब 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गए और परिवार पर गोलियां चला दीं।
-
7:47 AM (IST) Jun 28, 2021
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विस्फोट, सात लोगों की मौत : पुलिस
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। हालांकि विस्फोट से वाहन और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकारी विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं लगा पाये हैं। पुलिस और दमकल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी। दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे।
-
7:47 AM (IST) Jun 28, 2021
उप्र: पहचान छुपाकर शादी करने का आरोपी युवक हिरासत में
बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र में अपनी पहचान छुपाकर एक किसान की बेटी से दुराचार कर उसका वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करवा कर जबरन विवाह करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने रविवार को बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के गांव में एक किसान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वहाब नाम के एक युवक ने करीब दो साल पहले खुद को देशराज गौतम बताकर बटाई पर उसकी जमीन पर खेती का काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता का आरोप है कि वहाब ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म करके घटना का वीडियो बना लिया और जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली।
-
7:46 AM (IST) Jun 28, 2021
खिलेश को लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देना शोभा नहीं देता: भाजपा
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि महज एक परिवार तक सीमित हो चुकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देना शोभा नहीं देता। सिंह ने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी में जहां परिवार ही पार्टी तथा सरकार रही हो, उसके प्रमुख अखिलेश यादव का लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देना शोभा नहीं देता है।