हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Breaking News 29 June
-
2:54 PM (IST) Jun 29, 2021
ड्रोन हमला: कश्मीर में प्रमुख केन्द्रों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
पूरे कश्मीर में ड्रोन हमलों की आशंका के बीच प्रमुख केन्द्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सोमवार को ‘चिनार कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमें मैं शामिल हुआ था। प्रमुख केन्द्रों और नियंत्रण रेखा के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।’’
-
2:37 PM (IST) Jun 29, 2021
अजमेर में बुजुर्ग दंपति की हत्या
राजस्थान के अजमेर शहर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या कारण लूट हो सकती है और मामले की जांच में जुट गई है।
-
2:20 PM (IST) Jun 29, 2021
नाबालिग बेटी को शराब पिलाने वाला पिता गिरफ्तार
उत्तर केरल के कासरगोड जिले के होसदुर्ग में नाबालिग बेटी को कथित रूप से शराब पिलाने वाले 45 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि राधाकृष्णन रविवार को अपने घर पर शराब पी रहा था, उसी समय उसने अपनी आठ वर्षीय बेटी को भी शराब पिला दी। इसके बाद बच्ची की तबियत खराब हो गई और उसकी मां उसे नजदीक के अस्पताल ले गई।
-
2:19 PM (IST) Jun 29, 2021
संभल जिले में युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घटना का वीडियो भी किया वायरल
संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने, घटना का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने आरोप लगाया कि 26 जून को उसके गांव की दो महिलाएं उसकी 19 वर्षीय बेटी को जंगल में चारा काटने अपने साथ ले गई, जहां गांव के युवक शनि ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
-
2:18 PM (IST) Jun 29, 2021
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत, दो घायल
पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार छोटे ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। गजरौला थाना प्रभारी मदन चतुर्वेदी ने पत्रकारों को बताया कि सुबह लगभग सात बजे पूरनपुर से आ रहे वाहन ने तीन किशोरों को टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
-
12:31 PM (IST) Jun 29, 2021
बिजनौर में दो वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 12 घायल
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो चौपहिया वाहनों की टक्कर होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 लोग घायल हो गये। जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि बिजनौर-मेरठ मार्ग पर बैराज के गेट नंबर सात के सामने सोमवार रात दो वाहनों की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में सलीम की मौत हो गयी और वसीम, इस्तकार, शाकिर, फुरकान, अरुण, देवपाल और आराम सिंह सहित 12 सवारियां घायल हो गईं।
-
12:11 PM (IST) Jun 29, 2021
शाहजहांपुर: एक परिवार ने वीडियो जारी कर सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाई
यूपी के शाहजहांपुर जिले के एक परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शहर के ही रहने वाले मोहम्मद तौफीक ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया जिसमें वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाता दिख रहा है।
-
10:58 AM (IST) Jun 29, 2021
कश्मीर : लश्कर का शीर्ष आतंकी कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर के परिमपोरा में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। इसके साथ ही एक अन्य आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि आतंकवादी हाईवे पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा कि इनपुट की गंभीरता को देखते हुए जेकेपी और सीआरपीएफ के कुछ संयुक्त नाके राजमार्ग के किनारे लगाए गए हैं।
-
10:54 AM (IST) Jun 29, 2021
महाराष्ट्र : बिजली गिरने से एक किशोर की मौत, तीन अन्य घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बिजली गिरने से 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। ये तीनों ‘मोबाइल नेटवर्क’ की तलाश में एक पेड़ पर चढ़े थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए। दहानू तालुका में मनकरपाड़ा के तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) राहुल सारंग ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, जब ये चारों लड़के मवेशी चराने निकले थे। जिले में सोमवार को भारी बारिश हो रही थी और बिजली कड़क रही थी। खराब मौसम के कारण ये चारों ‘मोबाइल नेटवर्क’ की तलाश में एक पेड़ पर चढ़े थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए।
-
10:53 AM (IST) Jun 29, 2021
दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर की एक दुकान में लगी आग
पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में टिम्बर मार्केट में फर्नीचर की एक दुकान में मंगलवार को तड़के आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्हें तड़के करीब तीन बजे आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया था, जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर चार घंटे में काबू पा लिया गया था।
-
7:47 AM (IST) Jun 29, 2021
पत्नी के अनुरोध पर भाजपा विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला बंद : एसपी
हिमाचल प्रदेश में एक स्थानीय भाजपा विधायक की पत्नी के अनुरोध पर विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला बंद कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विमुक्त रंजन ने बताया कि भाजपा विधायक विशाल नेहरिया की पत्नी ओशिन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने अपने पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सोमवार को शर्मा ने कहा कि वह अपने पति के खिलाफ किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहती हैं।
-
7:46 AM (IST) Jun 29, 2021
साक्षी महाराज के बैंक खाते से राशि निकालने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि फर्जी चेक का उपयोग करके भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बिहार के पटना निवासी दिनेश राय (30) और निहाल सिन्हा (27) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर संसद मार्ग पुलिस थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मामला दर्ज किया गया था कि किसी ने तीन फर्जी चेक का उपयोग करके भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बैंक खाते से 97,500 रुपये निकाल लिये हैं। मूल चेक साक्षी महाराज के पास थे और आरोपियों ने जाली हस्ताक्षर भी किए थे।
-
7:45 AM (IST) Jun 29, 2021
2022 का उप्र विधानसभा चुनाव योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा: हेमा मालिनी
मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मालिनी ने एक सवाल के जवाब में रविवार को संवाददाताओं से कहा, ''उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। आदित्यनाथ ने पिछले चार वर्षों में उत्तर प्रदेश का सराहनीय विकास किया है। ''