1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 27, 2021 07:49 am IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News 26 June

Auto Refresh
Refresh
  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उत्तर प्रदेश: वाराणसी में एक इलाके में दीवार ढहने से कुछ लोग घायल हो गए। वाराणसी NDRF के डिप्टी कमांडेंट ने बताया, "हमें सूचना मिली की एक दीवार गिर गई है। हमने पहुंचकर एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया है।"

  • 10:21 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हरियाणा में आज 121 नए COVID19 मामले, 227 रिकवरी और 17 मौतें दर्ज़ की गई।
    सक्रिय मामले: 1804
    कुल रिकवरी: 7,57,091
    मृत्यु: 9368

  • 10:21 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    चंडीगढ़ में आज 20 नए कोविड मामले और 44 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए; केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 220 हो गई है।

  • 9:10 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमने 272 ज़िलों में नशा मुक्ति अभियान चलाया था। इन 10 महीनों में हमने 35 लाख युवाओं को इस अभियान से जोड़ा हैं। हमने इस अभियान में इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जिसमें 180 से अधिक छात्रों ने सोशल मीडिया में काम किया: केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर

  • 8:51 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भारत ने अब तक 32 करोड़ से अधिक COVID19 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तमिलनाडु में आज 5,415 नए कोविड मामले, 7,661 रिकवरी और 148 मौतें दर्ज़ की गई।
    सक्रिय मामले: 44,924
    कुल रिकवरी: 23,83,624
    मृत्यु: 32,199

  • 8:32 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चार धाम यात्रा के संदर्भ में कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने के लिए जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी एवं पौड़ी को अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध कराने  के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत चार धाम यात्रा से संबंधित समस्त पुजारी दुकानदार / ढाबा संचालक स्थानीय निवासी, खच्चर-कांडी संचालक कैब ड्राइवर और अन्य जो चार धाम में आने वाले यात्रियों के सीधे संपर्क में आ सकते हैं, उनको जल्द वैक्सीन डोज़ दी जाएगी। ताकि यात्रा में लोग सुरक्षित रहें।

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    प्रधानमंत्री मोदी ने टीकाकरण की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस गति को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है: बयान

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    अधिकारियों ने आने वाले महीनों में टीके की आपूर्ति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया, उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किय जा रहे है: टीकाकरण समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया

  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 9,812 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,752 लोग डिस्चार्ज हुए और 179 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
    कुल मामले: 60,26,847
    कुल डिस्चार्ज: 57,81,551
    कुल मृत्यु: 1,20,881
    कुल सक्रिय मामले: 1,21,251

  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मणिपुर में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 561 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 534 लोग डिस्चार्ज हुए और 15 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
    कुल डिस्चार्ज: 60,529
    कुल मृत्यु: 1,108
    कुल सक्रिय मामले: 5,680

  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गढ़ी मांडू में वन महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया, "हमारी सरकार ने इस साल दिल्ली में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अगले 15 दिनों में कई इलाकों में पौधे लगाए जाएंगे। कल दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर पौधारोपण होगा।"

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक की। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। कुछ दिन पहले ही सरकार ने 18 साल और इससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए निशुल्क टीकाकरण की शुरुआत की है। टीकाकरण कार्यक्रम ने अब देश में गति पकड़ ली है और सरकार ने भरोसा जताया है कि उसके पास दिसंबर अंत तक देश की वयस्क आबादी को पूरी तरह टीका लगाने के लिए पर्याप्त खुराक होंगी।

  • 7:25 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है। लगता है तेजस्वी लंबे अंतराल के बाद बिहार में आए हैं, तो लगा कि कुछ बड़ा धमाका होना चाहिए, इसलिए कह गए: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार को लेकर दिए बयान पर

  • 7:10 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली सरकार ने पठन-पाठन गतिविधियों के लिए परिपत्र जारी किया

    दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12 वीं कक्षाओं को फिर से खोले जाने तक पठन-पाठन गतिविधियों के बारे में शनिवार को एक परिपत्र जारी किया। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा सत्र के लिए कार्य योजना को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पठन-पाठन प्रक्रिया को आसान बनाना भी शामिल है। पहला चरण 28 जून से शुरू होगा। दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘महामारी की शुरूआत होने के बाद से छात्रों को पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। इस साल हमें न सिर्फ इस नुकसान को घटाने की जरूरत है बल्कि अपने बच्चों को गहरा भावनात्मक समर्थन भी उपलब्घ कराएंगे। उन्हें किसी भी तरह की शिक्षण और सीखने की गतिविधियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की स्थिति ठीक होने तक स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में ऑनलाइन और अर्द्ध-ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षकों तथा छात्रों के बीच संपर्क फौरन बहाल किया जाएगा। 

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    स्कूली छात्र ने मुंबई के होटल में आतंकवादियों के बारे में शरारतपूर्ण फोन किया

    मुंबई: शहर में नौवीं कक्षा के एक छात्र की ताज होटल में दो आतंकवादियों के घुसने को लेकर की गई शरारतपूर्ण फोन कॉल ने शनिवार को पुलिस को परेशान कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित इस होटल को मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के दौरान आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि होटल के स्वागत काउंटर पर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक अनाम शख्स ने फोन किया और दावा किया कि दो आतंकवादी होटल में घुसने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के एक दल ने मौके पर पहुंचकर इमारत की जांच की और सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारी ने बताया कि बाद में कॉल करने वाले की पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि यह फोन पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड से नौवीं कक्षा के एक छात्र ने शरारत में किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

  • 7:01 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    गुजरात: वडोदरा में एक महिला ने अपने पति समेत परिवार के अन्य जनों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति समेत अन्य जनों ने उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए टॉर्चर किया और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा"

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे COVID19 वैक्सीनेश के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा के सभी राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की।

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    केरल में आज 12,118 नए COVID19 मामले, 11,124 रिकवरी और 118 मौतें दर्ज़ की गई।
    सक्रिय मामले: 1,01,102
    कुल मृत्यु: 12,817

  • 7:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    8 राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। झारखंड में हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। टेस्टिंग और ट्रेसिंग की व्यवस्था हम कर रहे हैं, कारगर उपाय किए जाएंगे: डॉ. विमलेश कुमार रांची ज़िले के वैक्सीनेशन इंचार्ज

  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कोविड वैक्सीन पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। पश्चिम बंगाल में तो वैक्सीन घोटाला हो गया है। वैक्सीन पर अब विपक्ष और राहुल गांधी की राजनीति बंद हो गई है: बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन

  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,147 नए COVID19 मामले, 5,773 रिकवरी और 38 मौतें दर्ज़ की गई।
    सक्रिय मामले: 46,126
    कुल रिकवरी: 18,16,930
    मृत्यु: 12,566

  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जिम, सैलून, स्पा आदि शनिवार और रविवार को शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। शराब की दुकानें  सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। मॉल और थिएटर/मल्टीप्लेक्स, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे: पुणे नगर निगम

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमारे जिन पदाधिकारियों को पकड़ा हैं उन्हें या तो तिहाड़ जेल भेजो या फिर राज्यपाल से इनकी मुलाकात कराओ। हम आगे बताएंगे कि दिल्ली का क्या इलाज करना है। दिल्ली बगैर ट्रैक्टर के नहीं मानती है। लड़ाई कहां होगी, स्थान और समय क्या होगा यह तय कर बड़ी क्राांति होगी: किसान नेता राकेश टिकैत

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    संसद तो किसानों का अस्पताल हैं। वहां हमारा इलाज होगा। हमें पता चला हैं कि किसानों का इलाज एम्स से अच्छा तो संसद में होता है। हम अपना इलाज वहां कराएंगे। जब भी दिल्ली जाएंगे हम संसद में जाएंगे: किसान नेता राकेश टिकैत

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    महाराष्ट्र: पुणे नगर निगम ने 28 जून से प्रभावी होने वाले नए दिशानिर्देश जारी किए हैं- आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज़ाना शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी, जबकि गैर-जरूरी दुकानें सोमवार से शुक्रवार के बीच शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    रेस्तरां, फूड कोर्ट सोमवार से शुक्रवार के बीच 50% बैठने की क्षमता के साथ खुले रहेंगे। शनिवार और रविवार को केवल पार्सल और होम डिलीवरी की अनुमति होगी। सामाजिक, धार्मिक और मनोरंजन कार्यक्रमों की सोमवार से शुक्रवार 50 लोगों की अधिकतम सीमा के साथ अनुमति होगी: पुणे नगर निगम

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हरियाणा सरकार ने 'मेरा पानी-मेरी विरासत' योजना के तहत धान के स्थान पर कपास, मक्का, दलहन, मूगंफली, तिल, ग्वार, अरण्ड, सब्जियां, फल आदि उगाने वाले किसानों को 7,000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया। योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

  • 5:10 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    उप्र सरकार ने जेल अधीक्षकों के किए तबादले

    मुजफ्फरनगर (उप्र): उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 12 जेल अधीक्षकों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि गोरखपुर, गाजीपुर, मैनपुरी, कानपुर देहात, नोएडा, उरई, मुजफ्फरनगर, रामपुर, आगरा, अयोध्या, मऊ और बुलंदशहर के जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। आदेश में कहा गया कि मुजफ्फरनगर जिला जेल अधीक्षक ए के सक्सेना को वाराणसी में जेल अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। वहीं सीताराम शर्मा मुजफ्फरनगर जिले के नए जेल अधीक्षक होंगे। 

  • 4:47 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पुलिस अधिकारियों को ऐसे बच्चों या ऐसे लोगों के साथ जो ड्रग सेवन करते हैं और नियंत्रण खो चुके हैं हमदर्दी के साथ पेश आना चाहिए। हमें उनका इलाज कराने की कोशिश करनी चाहिए। ड्रग्स बाजार में उपलब्ध न हो।उसे जल्द से जल्द सीज करके अदालत से अनुमति लेकर नष्ट कर देना चाहिए:S. N. श्रीवास्तव

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    अगर हमारे लोगों को उपराज्यपाल से मिलने नहीं दिया गया तो हम दिल्ली कूच करेंगे। हम कैसे जाएंगे इस पर हम अभी बैठक कर रहे हैं। हम उपराज्यपाल के पास जाएंगे: गाज़ीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    कल बीकानेर में एक 65 वर्षीय महिला डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाई गई। अच्छी बात यह है कि वे रिकवर हो चुकी हैं, हमने जरूरी इंतजाम किए हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम चल रहा है। जिलाधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं: रघु शर्मा, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मैंने हनुमान की तरह प्रधानमंत्री जी का हर मुश्किल दौर में साथ दिया, आज जब हनुमान का राजनीतिक वध करने का प्रयास किया जा रहा है, मैं ये विश्वास करता हूं कि ऐसे में राम खामोशी से नहीं देखेंगे: चिराग पासवान, LJP

  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    मध्य प्रदेश: कटनी के ज़िला अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "कल एक पुलिसकर्मी का एक शख़्स से झगड़ा हुआ। हमें रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें सामने आया कि तोड़फोड़ की गई। पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है, मामले की जांच जारी है।"

  • 4:43 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया

    नोएडा (उप्र): गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अमित चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत उत्तर प्रदेश में सबसे छोटी जिला पंचायत है,जहां केवल पांच सदस्य हैं, जिनमें से तीन भाजपा से हैं, लिहाज भारतीय जनता पार्टी के पास अपना अध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत है। दूसरी ओर एक जिला पंचायत सदस्य बहुजन समाज पार्टी से है, एक जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय है। 

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गढ़वा में जंगली भालू के हमले में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

    गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती भंडरिया थाने के बरकोल खुर्द गांव में जंगली भालू के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए साबू लाल लकड़ा ने सदर अस्पताल में बताया कि परिवार के सदस्य शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मिल से धान कुटवा कर घर लौट रहे थे उसी दौरान जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया जिसमें सुनीत गीध (40) , अनित गीध (35) और राजकुमार उरांव (37) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसने बताया कि चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे गांव के लोग और अन्य परिजन पर भी भालू ने हमला कर दिया जिसमें परिवार की एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    तमिलनाडु में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप से पहली मौत

    तमिलनाडु के मदुरै के एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के संक्रमण के कारण मौत हो गयी । प्रदेश में डेल्टा स्वरूप के संक्रमण के कारण मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी । तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यन ने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के तीन नये मामले सामने आये जिनमें से दो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    तमिलनाडु में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

    वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को एक और वृद्धि के बाद अब तमिलनाडु में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हाल के समय में यह वाहन ईंधन कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं तमिलनाडु एक और राज्य हो गया है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निगल गया है।

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    मथुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने पति पर डाल गर्म तेल

    त्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है। रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

  • 1:25 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    कोटकपुरा जांच मामला: सुखबीर सिंह बादल एसआईटी के समक्ष पेश हुए

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल 2015 के कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष शनिवार को पेश हुए। एसआईटी द्वारा तलब किए जाने के बाद सुखबीर पूर्वाह्न करीब 11 बजे सेक्टर 32 स्थित पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान पहुंचे। सुखबीर 2015 में हुई इस घटना के समय प्रदेश के उप मुख्यमंत्री थे और उनके पास गृह विभाग का भी पदभार था। यह मामला धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी से जुड़ा है और इसको लेकर लोग फरीदकोट में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन पर पुलिस ने गोलियां चलाई थी। 

  • 12:35 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति: PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत का आह्वान करते हुए लोगों को आगाह किया कि नशा जिंदगी को ना सिर्फ अंधेरे की ओर धकेलती है बल्कि बर्बादी और तबाही का कारण भी बनती है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो जमीनी स्तर पर नशे से समाज को मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। जीवन बचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास महत्वपूर्ण हैं। आखिरकार, नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है।’’

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    CM योगी ने प्रदेशवासियों से उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर प्रदेशवासियों से राज्य को 'नशा मुक्त' बनाने की अपील की। आदित्‍यनाथ ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘नशा, नाश का मूल है। यह स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षय करता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर हम सभी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक कर उत्तर प्रदेश को 'नशा मुक्त प्रदेश' बनाने के लिए संकल्पित हों।'' 

     

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    हम सत्याग्रही किसानों के साथ हैं: राहुल

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के सात महीने पूरा होने पर शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सत्याग्रही अन्नादाताओं के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।’’

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,01,83,143 हो गए, वहीं 1,183 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गई: स्वास्थ्य मंत्रालय। 

  • 8:35 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    ED ने देशमुख के दो सहायकों को पीएमएलए मामले में किया गिरफ्तार

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में उनके दो सहायकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। 

  • 8:34 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस रत्नागिरी के निकट सुरंग में पटरी से उतरी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही राजधानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह रत्नागिरी के पास करबुदे सुरंग में पटरी से उतर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। जिस जगह पर ट्रेन पटरी पर उतरी, वह मुंबई से 325 किलोमीटर दूर है। 

  • 7:49 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    किसान आंदोलन की आशंका के चलते आज बंद रहेंगे मेट्रो के 3 स्टेशन

    डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस के सुझाव पर, सुरक्षा कारणों से, येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा, कल (शनिवार) 26.06.2021 को जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है।

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    पूर्वी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 84 गिरफ्तार

    पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और अमेरिका में ‘अमेजन’ के हजारों ग्राहकों को उनकी समस्याएं सुलझाने के नाम पर ठगने के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    जर्मनी में चाकू से हमला, तीन लोगों की मौत

    दक्षिण जर्मनी के वुर्जबर्ग शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर तीन लोगों की जान ले ली जबकि कई अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को गोली मारकर घायल किया गया और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी। यह हमला बावरियान राज्य स्थित शहर के मध्य भाग में हुआ और अब तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था।

  • 7:46 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    वायरस का डेल्टा स्वरूप सबसे ज्यादा संक्रामक: WHO

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि कोरोना वायरस का भारत में पहली बार पाया गया ‘डेल्टा’ स्वरूप अब तक का सबसे संक्रामक प्रकार है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह स्वरूप कम से कम 85 देशों में फैल रहा है। शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस आधानोम घेबरेसस ने कहा कि गरीब देशों में टीके की अनुपलब्धता डेल्टा स्वरूप के प्रसार में सहायक सिद्ध हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत