1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन की ब्यूटी पार्लर में हत्या, मध्य प्रदेश के रतलाम की घटना

शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन की ब्यूटी पार्लर में हत्या, मध्य प्रदेश के रतलाम की घटना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 03:30 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 04:16 pm IST

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में शादी से पहले मेकअप कराने पहुंची दुल्हन की एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी।

रतलाम में दिल दहलाने...- India TV Hindi
रतलाम में दिल दहलाने वाली घटना, पार्लर में मेकअप कराने आई दुल्हन की हत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में शादी से पहले मेकअप कराने पहुंची दुल्हन की एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारा युवती का सोशल मीडिया फ्रेंड बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर निवासी युवती की नागदा निवासी युवक के साथ रविवार को विवाह होने वाला था। युवती का परिवार जावरा पहुंचा था और शादी की तैयारियों में लगा था।

दुल्हन वैवाहिक रस्म से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर पहुंची। वहां एक युवक भी पहुंचा। उसने युवती को पार्लर के बाहर से फोन लगाया और सीधे अंदर जा पहुंचा। उसके बाद कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले युवक ने युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की कुछ देर बाद मौत हो गई।

जावरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक पीएस राणावत ने बताया कि युवती वैनिला ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने आई थी, तभी एक युवक ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस केा आशंका है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि सोनू यादव नामक युवती की किसी युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनों की प्रगाढ़ता बढ़ी। जब युवती शादी करने जा रही थी तभी उस सिरफिरे आशिक ने उसकी जान ले ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत