1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के जूनागढ़ में ढहा पुल, कुछ ही साल पहले बनाया गया था

गुजरात के जूनागढ़ में ढहा पुल, कुछ ही साल पहले बनाया गया था

 Reported By: Nirnaya Kapoor
 Published : Oct 06, 2019 11:16 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 11:16 pm IST

रविवार को गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पुल ढह गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 

Gujarat- India TV Hindi
गुजरात के जूनागढ़ में ढहा पुल Image Source : INDIA TV

जूनागढ़। रविवार को गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पुल ढह गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जूनागढ़ के मालनका गांव में सासन रोड पर बना ये पुल कुछ ही साल पहले बनाया गया था। रविवार को हुए इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं और 4 कारें फंस गई हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इस बार भारी बारिश की वजह से पुल के नीचे से काफी मिट्टी बह गयी जिस वजह से हादसा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत