1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जीन्स-टीशर्ट पहनने पर गुस्साए भाई ने छोटी बहन को पीट-पीट कर मार डाला

जीन्स-टीशर्ट पहनने पर गुस्साए भाई ने छोटी बहन को पीट-पीट कर मार डाला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2015 08:36 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 08:36 pm IST

कोल्हापुर: एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी छोटी बहन को कॉलेज में जीन्स-टीशर्ट पहनने और लड़को से बातचीत करने पर उसे बुरी तरह पीटा। युवक की पिटाई से लड़की बुरी तरह घायल हो गई अस्पताल

जींस पहनने पर भाई ने...- India TV Hindi
जींस पहनने पर भाई ने बहन को पीट-पीट कर मार डाला

कोल्हापुर: एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी छोटी बहन को कॉलेज में जीन्स-टीशर्ट पहनने और लड़को से बातचीत करने पर उसे बुरी तरह पीटा। युवक की पिटाई से लड़की बुरी तरह घायल हो गई अस्पताल ले जान पर डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया गया घटना के बाद लक्ष्मीपुर पुलिस ने युवक ओमकार सुनील को मंगलवार की सुबह पकड़ लिया।

पूरा मामला, जब ऐश्वर्या ने नहीं मानी ओमकार की बात-

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है जब ओमकार ने अपनी 17 वर्षीय  छोटी बहन एश्वर्या को लड़को से बातचीत करने और उन्हें मैसेज करने पर उसकी पिटाई की, ओमकार को उसकी बहन पर किसी के साथ अफेयर होने का भी शक था।

लक्ष्मीपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ध्यानकुमार गोड्से ने बताया कि ओमकार के मना करने के बावजूद भी जब ऐश्वर्या ने उसकी बात नहीं मानी तो ओमकार ने गुस्से में आकर डंडे से अपनी बहन की पिटाई कर दी उसके बाद ओमकार ने कर्टन के रॉड से भी उसे बुरी तरह पीटा जिससे ऐश्वर्या लहुलुहान हो गई और उसके सर में भी गहरी चोट आई जिससे वह बेहोश हो गई।

क्या कहना है पुलिस का-

पुलिस ने बताया कि भाई-बहन की लड़ाई के वक्त उनकी मां मौके पर उपस्थित थी। जबकि उनके पिता घर पर नहीं थे। पुलिस ने बताया कि बीच-बचाव करने में उनकी मां भी घायल हो गई लड़ाई के दौरान उनकी मां को भी चोटे आई है।

घटना के बाद ओमकार और उसकी मां ऐश्वर्या को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर उन्हें बोला गया कि वह छत्रपती प्रामिला राजे (CPR) सिविल हॉस्पिटल जाए। वहां ले जाने पर डॉक्टरो ने ऐश्वर्या को मृत घोषित कर दिया अस्पताल में बताया गया कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिसे देखकर साबित होता है कि उसे बुरी तरह पीटा गया है ओमकार 11वीं क्लास मे कामर्स का छात्र है। ओमकार ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में दो बार फेल होने के कारण अपनी स्ट्रीम बदली ली थी।

ओमकार ने गुनाह किया कबूल, पुलिस से बताई ये बाते-

ओमकार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है उसने कहा कि उसे उसकी बहन का कॉलेज में जीन्स पहनना पसंद नहीं था। उसने पुलिस को ये भी बताया कि उसे एश्वर्या का लड़को से बाते करना भी नहीं पसंद था।  

पुलिस ने बताया कि एश्वर्या के पास अपना कोई पर्सनल फोन नहीं था। वह अपने माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थी जांच करने के लिए हमने उस फोन को जब्त कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत