1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस पार्षद के भाई की शर्मनाक हरकत, महिला को बेरहमी से पीटा

कांग्रेस पार्षद के भाई की शर्मनाक हरकत, महिला को बेरहमी से पीटा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 10:59 pm IST

मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सत्ता के नशे में कांग्रेस पार्षद राकेश चौधरी के भाई और उसके साथियों ने एक महिला के साथ मारपीट की। 

congress councillor brother- India TV Hindi
कांग्रेस पार्षद के भाई ने महिला को पीटा Image Source : ANI

मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सत्ता के नशे में कांग्रेस पार्षद राकेश चौधरी के भाई और उसके साथियों ने एक महिला के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि राकेश चौधरी के भाई ने महिला बेटी को रुपयों की लेनदेन को लेकर पीटा।

इस मामले को लेकर जब एसएसपी मंजीत ढेसी से मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।”

आपको बात दें कि इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां लोग कांग्रेस पार्षद के भाई की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत