1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर लूटे कैश और ज्वेलरी

VIDEO: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर लूटे कैश और ज्वेलरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2015 11:00 am IST,  Updated : Jul 09, 2015 11:08 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के जामियानगर में बीती रात बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू और पिस्टल की नोक पर दो भाईयों से कैश और ज्वेलरी लूट ली।   ज्वेलरी शॉप बंद कर दोनों भाई अमजद

VIDEO: दिल्ली में पिस्टल...- India TV Hindi
VIDEO: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर लूटे कैश और ज्वेलरी

नई दिल्ली: दिल्ली के जामियानगर में बीती रात बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू और पिस्टल की नोक पर दो भाईयों से कैश और ज्वेलरी लूट ली।  

ज्वेलरी शॉप बंद कर दोनों भाई अमजद और आमिर घर आ रहे थे लेकिन शाहीनबाग पहुंचते ही दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और एक की कमर पर पिस्तौल लगाकर बैग छीनने लगे।

जब आमिर ने लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर उसे ज़ख्मी कर दिया।  

बदमाश व्यापारी से करीब पचास हज़ार कैश और चार लाख का सोना लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी तस्वीर की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत