1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस: भारत, पाकिस्तान सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान

स्वतंत्रता दिवस: भारत, पाकिस्तान सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान

 Reported By: IANS
 Published : Aug 15, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Aug 15, 2017 04:42 pm IST

द्विपक्षीय तनाव के बावजूद भारत व पाकिस्तान के सीमा रक्षकों ने मंगलवार को भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक दूसरे को मिठाइयां व बधाई दी।

bsf- India TV Hindi
bsf

चंडीगढ़: द्विपक्षीय तनाव के बावजूद भारत व पाकिस्तान के सीमा रक्षकों ने मंगलवार को भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक दूसरे को मिठाइयां व बधाई दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों व कर्मियों ने पाकिस्तानी रेंजरों को अटारी संयुक्त जांच चौकी पर व फिरोजपुर जिले के हुसैनावाला सीमा व साथ ही फाजिलिका जिले के सीमा के प्रवेशद्वार पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

हाल में द्विपक्षीय तनाव के कारण कई मौकों पर दोनों पक्षों ने मिठाइयां व बधाइयां देना बंद कर दिया था।

मिठाइयों का आदान-प्रदान सीमा सुरक्षा बलों के बीच स्वतंत्रता दिवस व दूसरे त्योहारों जैसे ईद व दिवाली पर होता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत