1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF ने गुजरात तट के पास से 2 पाक नौकाएं जब्त की

BSF ने गुजरात तट के पास से 2 पाक नौकाएं जब्त की

 Written By: IANS
 Published : Dec 01, 2015 08:05 am IST,  Updated : Dec 01, 2015 08:08 am IST

अहमदाबाद: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात तट के पास भारतीय जल क्षेत्र में लावारिस पड़ी मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर ली है। कच्छ जिले के भुज मुख्यालय में तैनात बीएसएफ के

BSF ने गुजरात तट के पास...- India TV Hindi
BSF ने गुजरात तट के पास से 2 पाक नौकाएं जब्त की

अहमदाबाद: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात तट के पास भारतीय जल क्षेत्र में लावारिस पड़ी मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर ली है। कच्छ जिले के भुज मुख्यालय में तैनात बीएसएफ के जवानों ने हरामी नाला में नौकाएं जब्त की। एक सूत्र ने कहा है कि दोनों नौकाएं लगभग 30 गुणा 50 फुट की हैं।

बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि ये नौकांए यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर भारत-पाक सीमा के पास कच्छ जिले में मिली। इसमें बताया गया है कि इन पाकिस्तानी मत्स्य नौकाओं पर सवार लोग और नौका मालिक बीएसएफ के गश्ती दल को देख कर अन्य नौकाओं में भाग गए होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत