नई दिल्ली: UP के चंदौली के अलीनगर में जब BSP विधायक बब्बन सिंह चौहान लोगों से मिलने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि विधायक के साथ गनर भी मौजूद था। बावजूद इसके गांववालों ने विधायक को बंधक बना लिया। विधायक के साथ एक स्थानीय पार्षद को भी गांव वालों ने घेरा फिर दोनों को बंधक बना लिया। गांवा वालों ने कुर्सी पर दोनों को बिठाकर रस्सी से बांध दिया। कुछ घंटों के मशक्कत के बाद लोगों ने विधायक और पार्षद को रिहा कर दिया गया।
दरअसल अलीगनर के वार्ड नंबर 13 में रहनेवाले लोग बिजली कटौती से परेशान थे। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन आज जब मुगलसराय के BSP विधायक बब्बन सिंह चौहान और स्थानीय पार्षद कयामुद्दीन इलाके में पहुंचे तो नाराज लोगों ने उन्हें रस्सी से कुर्सियों में कई घंटों तक बांधकर रखा।