1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2019 09:11 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 09:11 pm IST

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Buddhadeb Bhattacharya admitted to Hospital- India TV Hindi
Buddhadeb Bhattacharya admitted to Hospital Image Source : BUDDHADEB BHATTACHARYA

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें कोलकाता के वुडलैंड मल्टीसिपेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय बुद्धदेव भट्टाचार्य 2006 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले ज्योति बसु के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 2006 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। 2011 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद उनकी जगह मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पद पर बनी हुई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत