1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Budget2016: भारत के बजट में मदद करते थे अन्य देश

#Budget2016: भारत के बजट में मदद करते थे अन्य देश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2016 03:09 pm IST,  Updated : Feb 21, 2016 03:12 pm IST

एक वक्त था जब भारत के बजट में अन्य देश सहयोग करते थे। हालांकि अब भारत काफी सक्षम है। आज हम अपनी बजट सीरीज में आपको यही बताने की कोशिश करेंगे कि साल 1947 के बाद कितने देशों ने भारत के बजट में मदद की।

budget - India TV Hindi
budget

नई दिल्ली: भारतीय गणराज्य का पहला बजट 28 फरवरी 1950 को पेश किया गया। इस बजट को कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री जॉन मथाई ने पेश किया था। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और साल 1950 को भारत ने खुद का संविधान भी बना लिया, लेकिन इसके बावजूद भारत इतना सशक्त नहीं था कि वो खुद के देश का बजट अकेले दम पर बना ले। एक वक्त था जब भारत के बजट में अन्य देश सहयोग करते थे। हालांकि अब भारत काफी सक्षम है। आज हम अपनी बजट सीरीज में आपको यही बताने की कोशिश करेंगे कि साल 1947 के बाद कितने देशों ने भारत के बजट में मदद की।

आपको बता दें कि साल 1950 तक अकेले ब्रिटेन ही भारत के बजट में मदद किया करता था। साल 1950 में पहली बार एक अन्य देश ने भी हांथ आगे बढ़ाए और भारत के बजट में मदद की। वह देश रूस था। रूस ने भारत को भारी मात्रा में आर्थिक मदद पहुंचाई थी। जानकारी के मुताबिक पहले बड़े देश नए आजाद हुए देशों की मदद किया करते थे। दुनिया के बड़े देशों की मदद सहायता पाने वाले देशों की आय का बड़ा स्त्रोत हुआ करती थी। आमतौर पर पहले ऐसा चलन आम था। अमेरिका और ब्रिटेन जैसी बड़ी शक्तियों ने इस पहल को शुरु किया था। साल 1950 में रुस चेकोस्लोवाकिया और रोमानिया ने भारत की मदद की थी। इस मदद के दम पर ही साल 1959 में भिलाई स्थित स्टील प्लांट की स्थापना हुई थी।      

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत