नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चुंडावत परिवार से प्राप्त रजिस्टर में ‘भटकती आत्मा’ का जिक्र है। उसमें साथ ही आशंका जाहिर की गयी है कि परिवार अगली दीवाली नहीं देख सकेगा।
Related Stories
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से एक ललित सिंह चुंडावत के शरीर में कथित तौर पर उसके पिता की आत्मा आती थी और इसके बाद वह अपने पिता की तरह हरकतें करता था और नोट लिखवाया करता था।
रजिस्टर में 11 नवंबर, 2017 की तारीख में ललित ने परिवार के ‘कुछ हासिल’ करने में विफल रहने के लिए ‘किसी की गलती’ का जिक्र किया है।
उसमें कहा गया है, “धनतेरस आकर चली गई। किसी की पुरानी गलती की वजह से कुछ प्राप्ति से दूर हो। अगली दीवाली न मना सको। चेतावनी को नजरंदाज करने की बजाय गौर किया करो।”