1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुराड़ी केस: पुलिस ने बरामद किया तीसरा रजिस्टर, परिवार के सदस्यों से की पूछताछ

बुराड़ी केस: पुलिस ने बरामद किया तीसरा रजिस्टर, परिवार के सदस्यों से की पूछताछ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2018 11:43 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 11:43 pm IST

पुलिस ने एक तीसरा रजिस्टर बरामद किया है जिसके नोट्स ‘‘मोक्ष ’’ ‘‘शून्य’’ और ‘‘भगवान को रिझाने’’ के बारे में है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने परिवार के बड़े बेटे समेत 20 रिश्तेदारों से पूछताछ की है...

Relatives during cremation of the 11 members of a family,...- India TV Hindi
Relatives during cremation of the 11 members of a family, who were found hanging at in their house in Burari, at Nigambodh Ghat in New Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सिलसिले में उसके 20 रिश्तेदारों से पूछताछ की है और जांच में मनोचिकित्सक की सहायता ली जा सकती है। पुलिस ने किसी स्वयंभू बाबा की संलिप्तता से इनकार किया है।

पुलिस ने एक तीसरा रजिस्टर बरामद किया है जिसके नोट्स ‘‘मोक्ष ’’ ‘‘शून्य’’ और ‘‘भगवान को रिझाने’’ के बारे में है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने परिवार के बड़े बेटे समेत 20 रिश्तेदारों से पूछताछ की है।

पुलिस ने मामले में किसी स्वयंभू बाबा की संलिप्तता से इनकार किया है और पुलिस इस मामले के ‘‘साझा मनोविकृति’’ के आधार पर भी जांच कर रही है। इस बीच अपराध शाखा की टीम ने आज फिर मौके का निरीक्षण किया और टीम को एक रजिस्टर मिला जिसमें 2011 से प्रविष्टियां है।

टीम ने इस परिवार को अंतिम बार जीवित देखने वाले डिलीवरी ब्वॉय से भी पूछताछ की। इन लोगों के फंदे पर लटकने से पहले 30 जून को इस ब्वॉय ने 20 रोटियां उपलब्ध कराई थी। परिवार के रिश्तेदारों के साथ बुराड़ी पुलिस स्टेशन में आज सुबह 10 बजे से पूछताछ शुरू हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत