जम्मू: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आज एक बस सड़क से फिसलकर एक खाई में जा गिरी जिससे बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गये।
उधमपुर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि किया क्षेत्र में यह दुर्घटना उस समय घटी जब 32 से 35 की संख्या में यात्रियों को लेकर बस बसंतगढ़ जा रही थी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 20 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।