1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: पुंछ जिले के मंडी में बस खाई में गिरी, 11 की मौत कई घायल

जम्‍मू कश्‍मीर: पुंछ जिले के मंडी में बस खाई में गिरी, 11 की मौत कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2018 10:31 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 12:41 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा घट गया। शनिवार सुबह मंडी में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Jammu kashmir- India TV Hindi
Jammu kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा घट गया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा पलेरा में उस समय हुआ जब लोरान से पुंछ जा रही बस के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 100 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। 

प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई तथा 19 अन्य हादसे में घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत ‘‘गंभीर’’ बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी मिलनी अभी बाकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत