1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्लैकमनी को व्हाइट करने के लिए कारोबारी ने निकाला अनोखा तरीका

ब्लैकमनी को व्हाइट करने के लिए कारोबारी ने निकाला अनोखा तरीका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 25, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 02:06 pm IST

एक कारोबारी अपनी ब्लैकमनी को खपाने के लिए अनोखा तरीका निकलता है। इस मास्टरमाइंड प्लान में वह फंसता तो है , लेकिन कुछ ऐसा होता है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए आखिर मामला क्या है।

1000 and 500 nite
1000 and 500 nite

ऐसे पकड़ा गया
इस ब्लैकमनी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया गया। जिसमें किसी तरह की किसी को कानो-कान खबर न थी, लेकिन खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो की पूरी नजर इसमें थी। जैसे ही ये प्लेन हिसार से उड़ा वैसे ही  IB  ने CISF को इसकी जानकारी दे दी। जैसे ही यह दीमापुर में उतरा वैसे ही अधिकारियों ने इसे घेर कर इनके पास से साढ़े तीन करोड़ के 1000 और 500 के पुराने नोट बरामद किए। जिसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया।

आयकर विभाग ने पकड़े जाने के बाद बी वापस किए रुपए
हैरानी की बात ये है कि इतने पैसे पकड़े जाने के बाद भी आयकर विबाग ने ये पैसे पकड़े गए शख्स को वापस कर दिया। यह शख्स अनंतो जिमोमी जो कि लोक सभा के एक सांसद का दामाद है।

इस कारण वापस करना पड़ा पैसा
सांसद के दामाद ने बहुत ही बड़ा मास्टर प्लान बनाया। जिसमें आयकर विभाग का कानून का फायदा उठाया। आयकर विभाग के अनुसार नागालैंड में अनुसूचित जनजाति के लोगों को टैक्स में छूट होती है। पिर वो किसी भी स्त्रोत से ही क्यों न आया हो।  इसी का फायदा उठाकर आनंतो को पूरी रकम वापस करनी पड़ी।

पहले भी ला चुका है ये शख्स 7 करोड़ रुपए
सांसद के दामाद ने जरुरी कागज दिखाकर यह सिद्ध कर दिय़ा कि यह पैसा उसी का है। जांच में पता चला कि इससे पहले भी ये शख्स 7 करोड़ रुपए इसी करह दीमापुर ला चुका है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत