नई दिल्ली: देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की आज पासिंग आउट परेड (POP) संपन्न हूई। यह परेड IMA के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर संपन्न हुई।
नौसेना प्रमुख एडमिरल रविंद्र कुमार धोवन ने पास आउट हो रहे जेंटलमैन कैडेटों से सलामी ली। एडमिरल शुक्रवार को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अकादमी पहुंचे थे। नौसेना प्रमुख के अलावा इस परेड़ में अफगानिस्तान, लिसिथो, भूटान के अलावा कई अन्य देशों के अतिथि और सैन्य अधिकारी पासिंग आउट परेड़ का हिस्सा बने।
परेड के बाद सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित POP और ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट कोर्स के 687 जेंटलमैन कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना में अपनी सेवाए देंगे।
अगली स्लाइड में देखे परेड की ख़ास तस्वीरें