1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवस के भूखे ने कर डाला बछड़े का बलात्कार !

हवस के भूखे ने कर डाला बछड़े का बलात्कार !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2015 07:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2015 07:57 am IST

नई दिल्ली: देश में जहां बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर घमासान मचा हुआ है वहीं कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं जो पशुओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर

हवस के भूखे ने कर डाला...- India TV Hindi
हवस के भूखे ने कर डाला बछड़े का बलात्कार !

नई दिल्ली: देश में जहां बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर घमासान मचा हुआ है वहीं कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं जो पशुओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश में आया है। यहां हवस की भूख में एक व्यक्ति इस कदर अंधा हो गया कि उसने बछड़े का बलात्कार कर डाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम की है। बुलंदशहर के पास एक गांव में रहने वाले 25 वर्षीय दिनेश नाम के व्यक्ति ने पड़ोसी के बछड़े के साथ दुष्कर्म किया।

मामला तब सामने आया जब बछड़े के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिस वक्त यह हुआ उस वक्त बछड़े का मालिक सतपाल किसी काम से बाहर गया हुआ था।

पुलिस ने दिनेश के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। धारा 377 के तहत कानून किसी भी पुरुष, महिला या जानवर के साथ अप्राकृतिक लैंगिक संबंध को अपराध मानता है। इसके लिए 10 साल तक की सजा हो सकती है।

घटना के बाद से दिनेश फरार है। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारते-पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कानपुर में एक बकरी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया था।

बलात्कार की शिकार बकरी घर के आगे खड़ी थी इस दौरान बलात्कारी हुसैन खान की बुरी नजर बकरी पर पड गयी और उसने चुपके से बकरी को किसान छात्रावास के पीछे ले जाकर रेप कर दिया था।

अगली स्लाइड में जानें किस देश में है जानवरों से सेक्स करने का रिवाज.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत