मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से परीक्षा के दौरान नकल की ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। नकल करानेवालों के सामने तीन मंजिला इमारत भी बौनी नजर आ रही है। नकल के ऐसे-ऐसे तरीके दिखाई देंगे जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक नकल की और कराई जाती हैं। नकल के लिए लोग अजीबोगरीब हरकतों को अंजाम देते हैं।
3 मंज़िला इमारत पर चढ़े, 10 फीट की दीवार पार की
मथुरा के श्री रतन सिंह इंटर कॉलेज में नकल रोकने के इंतजाम के दावे तो खूब किए जाते रहे हैं लेकिन ये दावे बेहद खोखले हैं। नकल की तस्वीरें उन दावों के पोल खोल रही हैं। दिनदाहड़े परीक्षा के वक्त लोग कॉलेज की दीवार फांद कर अंदर जाने की कोशिश में जुटे। जान जोखिम में डालकर ये लोग करीब 10 फीट ऊंची दीवार को फांदकर अंदर दाखिल होने के फिराक में थे। एक साहब 10 फीट की दीवार फांदकर अंदर आए और फिर अपने काम में जुटे गए। इन्होंने खिड़की के रास्ते परीक्षा हॉल में पर्ची पहुंचाई।
ऐसे पास भी हुए तो क्या फायदा ?
लगभर यही हाल मथुरा के बाकी कॉलेजों का है। हर जगह नकलची छात्र के लिए उसके संबधी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और भरी देपहर में दीवार फांदकर पर्ची पहुंचाने में जुटे हैं। कॉलेज के बाहर भी नकल करानेवालों का जमावड़ा लगा है। अपने होनहारों तक नकल की पर्ची पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
इस काम में स्कूल-कॉलेज की खिड़कियां मददगार साबित हो रही है। अब तक इन खिड़कियों से हवा और रोशनी अंदर जाती थी लेकिन अब नकल की पर्चियां भी जा रही है और नीचे पुलिसकर्मी गस्त कर रहे हैं। नकल कराने वालों को इनका कोई डर नहीं है पुलिसकर्मी इन्हें भगाने की कोशिश भी करते है लेकिन इन लोगों पर इसका असर नहीं पड़ता। अगर कोई नकल रोकने की कोशिश भी करता है तो ये लोग उसके सात मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी तक देते हैं।
हर परीक्षा सेंटर पर नकलबाज़ चैंपियन !
नकल करने और कराने पर उतारू लोग बेकाबू हो जा रहे हैं शिक्षकों पर हमले कर रहे हैं और इसकी शिकायत भी पुलिस थानों तक पहुंच रही है। लेकिन इनका कोई खास असर नहीं हो रहा है इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि नकल करने-कराने वालों की संख्या बेहद अधिक है।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो नकल करते हुए कैमरे में कैद स्टूडेंट्स-