नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित शंकर मार्केट में मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक शख़्स की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है रात करीब 11:30 बजे दो हमलावरों ने शंकर मार्केट में एक व्यापारी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। सड़क पर पड़े घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम बीजू वर्गीस था और वह एक कुरियर कंपनी चलाता था।
पुलिस को बीजू की कंपनी में काम करने वालों ने फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजू को अस्तपताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीजू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अब तक हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार वे हमलावर कौन थे? पुलिस