
मंगेतर ने कहा कि वो है बहादुर
शिवानी के मंगेतर हितेंद्र जो दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर है उन्होनें इस बारें में कहा कि वह मेरी अच्छी दोस्त रही है और यह दोस्ती रिश्तें में बदल गई। इसी दोस्ती ने दो परिवारों को जोड़ा है। शिवानी बहुत ही बहादुर है। उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। वो जल्द ही कैंसर जासी बीमारी से बाहर निकलेगी। हितेंद्र ने बताया कि मई में हमारी सगाई हुई। सगाई के एक सप्ताह बाद ही उसे पता चला कि जिससे लो शादी करने जा रहा है उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है।
यूएसए से मिली है उम्मीद की किरण
बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए देशभर में विशेष सेल नहीं मिला। जिसे कारण डॉक्टरों ने शिवानी की रिपोर्ट विदेश भोजी गई है। यूएसए के एक युवक बोन मैरो देने को तैयार है। जिससे उम्मीद बनी हुई है।
जानिए, ल्यूकेमिया की बीमारी और लक्षण
विशेषज्ञों की माने तो ल्यूकेमिया, लिम्फोमा व मल्टीपल मायलोमा ब्लड कैंस है। ल्यूकेमिया में कोशिकाओं में परिवर्तन के कारण खून या अस्थि मज्जा में कैंसर होता है। एक्स-रे या अन्य रेडिएशन, सीटी स्कैन व रेडिएशन थैरेपी से भी यह बीमारी होती है। कीटनाशक रसायन जैसे कि मच्छर या काकरोच मारने वाली दवा से या फिर नाइट्रेटयुक्त पानी के इस्तेमाल से खतरा, धूम्रपान, एचआईवी के लोगों से यह ल्यूकेमिया हो सकता है। यह बीमारी होने पर हडि्डयों में दर्द, बुखार, चक्कर आना, संक्रमण व वजन कम होने लगता है।
अधिक जानकारी के लिए शिवानी के फेसबुक पेज में जाएं- https://www.facebook.com/fightershivaniyadav?fref=ts
अगली स्लाइड में देखें और फोटो