1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करतारपुर कॉरिडोर: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को दिया निमंत्रण

करतारपुर कॉरिडोर: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को दिया निमंत्रण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 12:50 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात से पहले केंद्रीय रेल मंत्री और नागरिक उडयन मंत्री को पत्र लिखकर गुरु नानक देव जयंती के मौके पर विशेष हवाई उड़ाने और रेलगाड़ियां शुरू करने का आग्रह किया था।

Captain Amrinder Singh invites PM Modi and Former PM Manmohan Singh for Opening of Kartarpur Corrido- India TV Hindi
Captain Amrinder Singh invites PM Modi and Former PM Manmohan Singh for Opening of Kartarpur Corridor  Image Source : AGENCY

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की और करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने के मौके पर होने वाले कार्यक्रम के लिए उनको आमंत्रित किया। 12 नवंबर को देश में गुरु नानक देव जयंती मनाई जा रही है और उससे पहले पाकिस्तान में स्थित गुरु नानक देव के स्थान करतारपुर के लिए बना कॉरिडोर शुरू हो जाएगा। 

गुरुवार को अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें भी गुरु नानक देव के 550वीं जयंति के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात से पहले केंद्रीय रेल मंत्री और नागरिक उडयन मंत्री को पत्र लिखकर गुरु नानक देव जयंती के मौके पर विशेष हवाई उड़ाने और रेलगाड़ियां शुरू करने का आग्रह किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत