1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल कार वाहनों से टकराई, दो घायल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल कार वाहनों से टकराई, दो घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 04:57 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के काफिले में शामिल एक कार के ट्रक और फिर एक ऑटो रिक्शा से यहां यशवंतपुर में मंगलवार को टकराने की घटना में दो लोग घायल हो गए।

Car in Karnataka CM's convoy rams into vehicles, two injured- India TV Hindi
Car in Karnataka CM's convoy rams into vehicles, two injured

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के काफिले में शामिल एक कार के ट्रक और फिर एक ऑटो रिक्शा से यहां यशवंतपुर में मंगलवार को टकराने की घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह को तुमकुरु की ओर जा रहे थे, जब यह घटना हुई।

मुख्यमंत्री के पीछे काफिले में येदियुरप्पा के सचिव एस सेल्वा कुमार को आवंटित कार थी, लेकिन जब यह घटना हुई, तब कुमार मुख्यमंत्री की कार में थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ऑटो चालक और कार चालक घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत