1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 22 मार्च से ट्रेन में उपलब्ध नहीं होगीं कैटरिंग सेवाएं

Coronavirus: 22 मार्च से ट्रेन में उपलब्ध नहीं होगीं कैटरिंग सेवाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 08:37 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए IRCTC ने कई अहम फैसले किए हैं। IRCTC ने सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूमस जन आहार और सेल किचन अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। 

Railway- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए IRCTC ने कई अहम फैसले किए हैं। IRCTC ने सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूमस जन आहार और सेल किचन अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। इसके अलावा IRCTC ने मेल एक्सप्रेस ट्रेनों और टीएसवी ट्रेनों में ऑन-बोर्ड खानपान सेवाएं अगली सलाह तक बंद कर दी हैं।

ये सभी फैसले 22 मार्च से लागू होंगे। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अगर सेवाओं की मांग है तो ट्रेन में केवल पैड आइटम, चाय और कॉफी की बिक्री की अनुमति दी जा सकती है, इस तरह के ऑपरेशन को कर्मचारियों की न्यूनतम संख्या का उपयोग करके आयोजित किया जाना चाहिए।

IRCTC
Image Source : IRCTCIRCTC 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत