1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना बोरा हत्या कांड: CBI ने मांगी इंद्राणी और पीटर के वित्तीय लेने-देन की जानकारी

शीना बोरा हत्या कांड: CBI ने मांगी इंद्राणी और पीटर के वित्तीय लेने-देन की जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2016 09:21 pm IST,  Updated : Apr 26, 2016 09:23 pm IST

मुंबई की सीबीआई अदालत ने शीना बोरा हत्या कांड में सिंगापुर, हांगकांग और अमेरिका को न्यायिक अनुरोध पत्र जारी कर मामले की मुख्य आरोपी इन्द्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी के वित्तिय लेन-देन का ब्यौरा मांगा है।

indrani mukherjea- India TV Hindi
indrani mukherjea

नई दिल्ली: मुंबई की सीबीआई अदालत ने शीना बोरा हत्या कांड में सिंगापुर, हांगकांग और अमेरिका को न्यायिक अनुरोध पत्र जारी कर मामले की मुख्य आरोपी इन्द्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी के वित्तिय लेन-देन का ब्यौरा मांगा है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि राजनयिक माध्यम से सिंगापुर, हांगकांग और अमेरिका के न्यायिक प्राधिकार को अनुरोध पत्र भेजकर उनसे आवश्यक सूचना मुहैया कराने का अनुरोध किया जाएगा। शीना हत्या कांड में सीबीआई पहले ही अपने आरोप पत्र में मृतका की मां इन्द्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय पर हत्या का आरोप लगा चुकी है और अब धन को हत्या का कारण मानकर इसकी छानबीन कर रही है।

पहली शादी से इन्द्राणी की बेटी शीना (24) की अप्रैल 2012 में कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में पीटर को भी गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने पहले अदालत को बताया था कि उसने मुखर्जी परिवार के विदेशी बैंक खातों की जानकारी के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। सीबीआई का दावा है कि मुखर्जी दंपति ने कथित रूप से करोड़ों रूपए का निवेश किया है और इन्द्राणी तथा पीटर ने 2006-07 में कई कंपनियां बनाईं और उनमें 900 करोड़ रुपए निवेश किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत