1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने किया रेल नीर रैकेट का पर्दाफाश, 20 करोड़ रूपए जब्त

CBI ने किया रेल नीर रैकेट का पर्दाफाश, 20 करोड़ रूपए जब्त

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 07:06 am IST,  Updated : Oct 17, 2015 07:33 am IST

नई दिल्ली: CBI ने उत्तर रेलवे के 2 पूर्व अधिकारियों और 7 निजी कंपनियों के खिलाफ 13 जगहों पर छापेमारी की जिसमें 20 करोड़ रूपए बरामद किए गए। प्रीमियम ट्रेनों में आवश्यक रेल नीर नहीं

CBI ने किया रेल नीर...- India TV Hindi
CBI ने किया रेल नीर घोटाले का पर्दाफाश

नई दिल्ली: CBI ने उत्तर रेलवे के 2 पूर्व अधिकारियों और 7 निजी कंपनियों के खिलाफ 13 जगहों पर छापेमारी की जिसमें 20 करोड़ रूपए बरामद किए गए। प्रीमियम ट्रेनों में आवश्यक रेल नीर नहीं देकर किसी और कंपनी का पानी यात्रियों को देने के मामले में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में यह छापेमारी की गई।

CBI सूत्रों ने बताया कि उत्तर रेलवे के तत्कालीन मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों (PS एवं कैटरिंग) एम एस चालिया और संदीप सिलस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

CBI ने निजी कंपनियों आर के एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, सत्यम कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड, अंबुज होटल एंड रियल एस्टेट, पीके एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड, वृंदावन फूड प्रॉडक्ट और फूड वल्र्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

सिलस एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

सूत्रों ने दावा किया कि आर के असोसिएट्स और वृंदावन फूड प्रॉडक्ट के मालिक श्याम बिहारी अग्रवाल, उनके बेटे अभिषेक अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के आवास से 20 करोड़ रूपए नगद बरामद किए गए हैं।

आरोप है कि आरोपियों ने राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस सहित प्रीमियम ट्रेनों में जरूरी रेल नीर के इतर सस्ते पैक पेयजल की आपूर्ति को लेकर इन निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत