1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI की 40 सदस्यीय टीम आज शुरू करेगी व्यापमं घोटाले की जांच

CBI की 40 सदस्यीय टीम आज शुरू करेगी व्यापमं घोटाले की जांच

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2015 07:10 am IST,  Updated : Jul 13, 2015 07:13 am IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की जांच के लिए CBI ने ज्वाइंट डायरेक्टर लेवल के एक सीनियर अधिकारी की अगुवाई में 40 अधिकारियों की टीम का गठन किया। एक अधिकारी ने बताया कि

40 सदस्यीय CBI टीम आज शुरू...- India TV Hindi
40 सदस्यीय CBI टीम आज शुरू करेगी व्यापमं घोटाले की जांच

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की जांच के लिए CBI ने ज्वाइंट डायरेक्टर लेवल के एक सीनियर अधिकारी की अगुवाई में 40 अधिकारियों की टीम का गठन किया।

एक अधिकारी ने बताया कि CBI की अलग-अलग शाखाओं से लिए गए अधिकारियों की यह टीम सोमवार को भोपाल पहुंचकर घोटाले की जांच का जिम्मा संभालेगी।

इस टीम में किन-किन अधिकारियों को शामिल किया गया है या इसकी अगुवाई कौन करेगा, इसे लेकर एजेंसी ने कुछ भी नहीं बताया है। जांच एजेंसी ने इस खबर को भी 'गलत और बेबुनियाद' करार देते हुए खारिज कर दिया कि बिहार कैडर के एक अधिकारी सीबीआई टीम की अगुवाई करेंगे।

CBI के प्रेस सूचना अधिकारी आर के गौड़ ने बताया, 'भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार CBI ने व्यापमं से जुड़े सभी मामलों की जांच का जिम्मा संभालने के लिए एक टीम का गठन किया है। CBI टीम सोमवार को भोपाल पहुंचेगी और जांच का जिम्मा संभालने की प्रक्रिया शुरू करेगी।'

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एचएल दत्तू ने नौ जुलाई को व्यापमं घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और कहा था कि वह 24 जुलाई से पहले अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत