1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने व्यापमं तलाशी के दौरान अहम सूचना जुटाई

सीबीआई ने व्यापमं तलाशी के दौरान अहम सूचना जुटाई

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2015 09:46 pm IST,  Updated : Sep 25, 2015 11:18 pm IST

नई दिल्ली: समझा जाता है कि व्यापमं दाखिलों और चयन प्रक्रिया में वित्तीय लेनदेनों से जुड़ी ढेर सारी सूचना कल संदिग्धों के परिसरों में की गई अब तक की पहली तलाशी के दौरान सीबीआई के

सीबीआई ने व्यापमं...- India TV Hindi
सीबीआई ने व्यापमं तलाशी के दौरान अहम सूचना जुटाई

नई दिल्ली: समझा जाता है कि व्यापमं दाखिलों और चयन प्रक्रिया में वित्तीय लेनदेनों से जुड़ी ढेर सारी सूचना कल संदिग्धों के परिसरों में की गई अब तक की पहली तलाशी के दौरान सीबीआई के हाथ लगी है। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने एक नोट शीट बरामद की है जिसमें कुछ रकमों का जिक्र है जिनके बारे में आशंका है कि उसे संदिग्ध लाभान्वितों को दिया गया।

हालांकि, उन्होंने बताया कि इनका विश्लेषण अब तक प्राथमिक स्तर पर है और इसकी सत्यता के बारे में कोई टिप्पणी करने से पहले कुछ वक्त लगेगा। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (व्यापमं) द्वारा कराई गई परीक्षा में कथित अनियमितता के कथित लाभान्वितों के प्रवेश पत्र भी पाए हैं। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मिले कंप्यूटर के कई हार्ड डिस्क अध्ययन के लिए सीएफएसएल भेजे जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि उनमें से कोई सूचना मिटाई तो नहीं गई है और मिटा दिए गए डेटा उससे मिल सके। तलाशी अभियान में 100 से अधिक अधिकारी शामिल थे। यह अभियान 40 स्थानों पर चलाया गया जिसके चलते कई अहम सूचना मिली जिनमें सिम कार्ड भी शामिल है जिनके घोटाले में कथित बिचौलियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने की बात समझी जा रही है। साथ ही, लाभार्थी उम्मीदवारों के चुनाव पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, सीडी आदि भी मिले हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये चीजें उन्हें दलालों और सरगना के मकड़जाल खोलने में उन्हें मदद करेंगी। हालांकि कानूनी रूप से स्वीकार्य फोरेंसिक साक्ष्य के जरिए इन्हें और अधिक समर्थन पाने की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा मामले के सिलसिले में जल्द ही संदिग्धों को बुलाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है और वह जेल में कैद आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत की अनुमति लेगी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि व्यापम मामले में तलाशी का दायरा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, लखनउ और इलाहाबाद सहित अन्य शहरों तक है। एजेंसी ने व्यापम घोटाले के विभिन्न पहलुओं के सिलसिले में 112 मामले दर्ज किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत