1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने केजरीवाल के प्रधान सचिव से फिर की पूछताछ

सीबीआई ने केजरीवाल के प्रधान सचिव से फिर की पूछताछ

 Written By: PTI
 Published : Dec 16, 2015 04:00 pm IST,  Updated : Dec 16, 2015 04:00 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय भवन पर छापेमारी को लेकर आलोचनाओं की जद में आई सीबीआई ने आज कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि सभी जब्त फाइलों की सूची अदालत

CBI inquired Kejriwal principal secretary again- India TV Hindi
CBI inquired Kejriwal principal secretary again

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय भवन पर छापेमारी को लेकर आलोचनाओं की जद में आई सीबीआई ने आज कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि सभी जब्त फाइलों की सूची अदालत को सौंपी जाएगी। एजेंसी ने भ्रष्टाचार मामले में उनके प्रधान सचिव से आज फिर पूछताछ की।

एजेंसी की कल की कार्रवाई पर केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया जताई जिन्होंने आरोप लगाए कि सीबीआई ने उनके प्रधान सचिव राजेन्द्र कुमार के खिलाफ जांच से असंबद्ध फाइलों को खंगाला। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि डीडीसीए से संबंधित एक फाइल की जांच की गई। उन्होंने कई ट्वीट कर कहा, सीबीआई मेरे कार्यालय में डीडीसीए की फाइल पढ़ती रही। वे इसे जब्त कर सकते थे। लेकिन मेरे मीडिया में जाने के बाद वे उसे छोड़ गए। यह स्पष्ट नहीं है कि वे इसकी प्रति ले गए या नहीं। मेरे कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए गए। जिन आरोपों की जांच हो रही है उससे इसका कोई संबंध नहीं है।

जेटली ने कल अपने खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया था। केजरीवाल ने एक दस्तावेज का फोटो भी अपलोड किया जिसमें सीबीआई द्वारा कल दिल्ली सचिवालय पर दिन भर की छापेमारी के दौरान ले जाई गई फाइलों की सूची थी।

एजेंसी की प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने कहा, सीबीआई ने सभी 14 जगहों पर छापेमारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बरामदगी की। छापेमारी सह जब्ती के ब्यौरे को सक्षम अदालत के समक्ष रखा जाएगा।

एजेंसी के सूत्रों ने दावा किया कि उसने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार से कुछ दस्तावेज बरामद किए जो उनके करीब 28 लाख रूपये के बैंक खातों से जुड़े हुए हैं। कुमार पर एक निजी कंपनी को सरकारी ठेके दिलाने में कथित तौर पर पक्षपात करने के आरोप हैं। सीबीआई सूत्रों ने दावा किया कि आईसीएसआईएल के पूर्व एमडी ए.के. दुग्गल के पास से करीब 1.66 करोड़ रूपये के सावधि जमा से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत