1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया

सीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 11:56 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 11:56 pm IST

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

CBI summons TMC MP Derek O'Brien in Saradha scam probe- India TV Hindi
CBI summons TMC MP Derek O'Brien in Saradha scam probe

नयी दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ओब्रायन से अगस्त के पहले सप्ताह में सीबीआई टीम के सामने पेश होने को कहा गया है। 

उन्होंने कहा कि एजेंसी ने उन्हें जनवरी में भी तलब किया था लेकिन उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र का हवाला देते हुए समय मांगा था। अधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है। ओब्रायन पार्टी के आधिकारिक अखबार के प्रकाशक हैं। एजेंसी बंगाली फिल्मों के गिरफ्तार निर्माता श्रीकांत मोहता के घोटाले की आरोपी कंपनी रोज वैली के प्रमोटरों से संबंधों की जांच कर रही है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत