1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई को सौंपी शीना हत्याकांड की जांच

महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई को सौंपी शीना हत्याकांड की जांच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2015 08:11 pm IST,  Updated : Sep 18, 2015 08:19 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड की जांच आज सीबीआई को सौंपने का फैसला किया ताकि बिना किसी पूर्वाग्रह या हस्तक्षेप के जांच हो सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पी बख्शी ने

महाराष्ट्र सरकार ने CBI...- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार ने CBI को सौंपी शीना हत्याकांड की जांच

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड की जांच आज सीबीआई को सौंपने का फैसला किया ताकि बिना किसी पूर्वाग्रह या हस्तक्षेप के जांच हो सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पी बख्शी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में फैसले की घोषणा की। इससे 10 दिन पहले जांच पर निगरानी रखने में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की भूमिका को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी थी, जब मारिया की जगह आठ सितंबर को अहमद जावेद को मुंबई पुलिस का नया प्रमुख बनाया गया था।

बख्शी ने कहा, औपचारिकताएं पूरी हो गयी हैं। हमने केंद्र सरकार के अधिकारियों से संपर्क किया है। राज्य सरकार केंद्र के फैसले को स्वीकार करेगी। मारिया के तबादले के बाद जांच में उनकी भूमिका बने रहने पर सवाल खड़ा हो गया था। हालांकि मुंबई के पुलिस आयुक्त के पद से मारिया को हटाने के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने कहा था कि मारिया जांच पर निगरानी रखते रहेंगे। शीना की 24 अप्रैल, 2012 को हत्या कर दी गयी थी और उसके शव को जलाकर अगले दिन रायगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया गया था। मामले में शीना की मां इंद्राणी के अलावा, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और कार चालक श्यामवर राय को गिरफ्तार किया गया था और वे न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने उनसे 14 दिन तक पूछताछ की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत