1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा सीज़फायर, छोटे हथियार और मोर्टार से किया हमला, एक भारतीय जवान शहीद

पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा सीज़फायर, छोटे हथियार और मोर्टार से किया हमला, एक भारतीय जवान शहीद

 Edited By: Manish Prasad
 Published : Feb 10, 2020 07:18 am IST,  Updated : Feb 10, 2020 07:18 am IST

पाकिस्तान ने पुंछ में फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने सीमा से सटे पुंछ सेक्टर में रिहायशी इलाकों में छोटे हथियार और मोर्टार से फायरिंग की है।

LOC- India TV Hindi
LOC

पाकिस्तान ने पुंछ में फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने सीमा से सटे पुंछ सेक्टर में रिहायशी इलाकों में छोटे हथियार और मोर्टार से फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। दूसरी ओर पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तानी सेना की चार चौकियां तबाह कर दी हैं।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया। लेकिन देश का एक जवान पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गया। जवान का नाम राजीव सिंह शेखावत है वे राजस्थान के जयपुर के 
रहने वाले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत