1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. World AIDS Day: Hate Story-3 के कलाकार बोले शर्म नहीं लोगों को जागरूक करें

World AIDS Day: Hate Story-3 के कलाकार बोले शर्म नहीं लोगों को जागरूक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2015 04:47 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 05:30 pm IST

नई दिल्ली: 1 दिसंबर को World AIDS Day है। AIDS और HIV को लेकर लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांतियां रहती हैं। लेकिन सही जानकारी बेहद कम लोगों के पास ही होती है।

World AIDS Day: शरमन बोले HIV के...- India TV Hindi
World AIDS Day: शरमन बोले HIV के बारे में जागरुक करें

नई दिल्ली: 1 दिसंबर को World AIDS Day है। AIDS और HIV को लेकर लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांतियां रहती हैं। लेकिन सही जानकारी बेहद कम लोगों के पास ही होती है। ऐसे में Hate Story-3 के तीनों मुख्य कलाकारों ने यह बीड़ा उठाया है कि वो लोगों को जागरूक करेंगे कि वो इस बीमारी को कलंक मान उन लोगों के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे जो उन जैसे ही लोग होते हैं।

बॉलीवुड कलाकार शरमन जोशी का कहना है, “वो न बीमार, न दोषी, न ही घुट-घुटकर मरने वाले और किसी जुर्म की सजा को भोगने वाले लोग, बल्कि वो सिर्फ एचआईवी पाजिटिव हैं। एचआईवी एक वायरस होता है। हम इस World AIDS Day पर प्रण लें कि ऐसे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने देंगे। लोगों को इसके बारे में शिक्षित करेंगे। खुद को शिक्षित करेंगे। ताकि किसी भी तरह का भेदभाव न हो और इसे कलंक न माना जाए।” ठीक इसी प्रकार की राय जरीन खान और करन ग्रोवर ने भी रखी। तो आप भी ले प्रण इस खास दिन पर कि ऐसे किसी व्यक्ति के साथ ज्यादती नहीं होने देंगे।

क्या है वीडियो में: Funky Flunky का यह वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।

क्या बोली जरीन खान-

जरीन खान ने कहा कि लोग एड्स के बारे में बात करने से कतराते हैं। लोग इसके समस्या के बारे में उपलब्ध संसाधनों पर बात करने में भी शर्माते हैं जो गंभीर स्थिति है। जरीन ने अपील की कि लोग इसके बारे में शर्माना छोड़ें।

अगली स्लाइड में पढ़ें करन ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत