1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर काटा गया 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान

अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर काटा गया 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2019 09:27 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 09:27 pm IST

राजधानी नई दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर का 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान काटा गया। आपको 5 दिन पहले ही राजधानी नई दिल्ली में राजस्थान के एक ट्रक का 1 लाख 41 हजार 700 रुपये का चालान किया गया था।

Traffic police- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। नए मोटर व्हिकल एक्ट 2019 के लागू होने के बाद से ही देश के कई इलाकों से बड़ी राशि के चालानों के काटे जाने की खबरें आ रही हैं। अब राजधानी नई दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर का 2 लाख 5 सौ रुपये का चालान काटा गया है। आपको बता दें कि 5 दिन पहले ही राजधानी नई दिल्ली में राजस्थान के एक ट्रक का 1 लाख 41 हजार 700 रुपये का चालान किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत