1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चाणक्य नीति: ऐसे करें लोगों को अपने वश में

चाणक्य नीति: ऐसे करें लोगों को अपने वश में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2015 08:48 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 08:53 am IST

नई दिल्ली: कूटनीति, धर्मनीती और राजनीति के मर्मज्ञ माने जाने वाले कौटिल्य यानी आचार्य चाणक्य कई और विधाओं में भी पारंगत शख्सियत थे। आर्चाय वक्त के हिसाब से लोगों के काम लेना और काम करवाना

चाणक्य नीति: ऐसे करें...- India TV Hindi
चाणक्य नीति: ऐसे करें लोगों को अपने वश में

नई दिल्ली: कूटनीति, धर्मनीती और राजनीति के मर्मज्ञ माने जाने वाले कौटिल्य यानी आचार्य चाणक्य कई और विधाओं में भी पारंगत शख्सियत थे। आर्चाय वक्त के हिसाब से लोगों के काम लेना और काम करवाना भली भांति जानते थे। आपको जानकर हैरानी होगी आज दुनिया जिस हिप्नोटाइज शब्द पर बड़ी बड़ी बातें करती है आचार्य उस दौर में भी इस विधा को अच्छे से जानते थे और उनके बताए रास्ते से आज भी इसी प्रकार किसी को भी अपने वश में यानी हिप्नोटाइज किया जा सकता है। जानिए आचार्य चाणक्य के मुताबिक किस तरह के व्यक्ति को कैसे अपने वश में करना चाहिए।

लालची व्यक्ति से ऐसे करवाएं अपना काम-

चाणक्य का कहना था कि अगर आप किसी लालची मनुष्य को अपने वश में करना चाहते हैं तो उसे बिना मेहनत के पैसे का लालच देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो वह आपके लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाएगा। चाणक्य का कहना था कि इसी कमजोरी के कारण लालची व्यक्ति को वश में करना बहुत आसान होता है क्योंकि महज चंद सिक्कों के कारण वो आपके मन मुताबिक काम करने को हरदम तैयार रहते हैं। हां ऐसे व्यक्तियों का लालची स्वभाव समय के हिसाब से बदलता रहता है। मसलन वो कभी किसी और चीज के लिए लालयित रह सकता है तो कभी किसी और चीज के लिए इसलिए हमें समय के हिसाब से लालची मनुष्य के मिजाज को भांपना भी आना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ें किसे कैसे करें अपने वश में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत