1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेज प्रताप के विवाह में मची अफरा तफरी, भीड़ ने खाने का सामान लूटा, मीडिया के साथ की हाथापाई

तेज प्रताप के विवाह में मची अफरा तफरी, भीड़ ने खाने का सामान लूटा, मीडिया के साथ की हाथापाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2018 06:25 am IST,  Updated : May 13, 2018 07:30 am IST

कई कैमरामैन सहित मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ हाथपाई हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचाई गई...

tej pratap yadav wedding ceremony- India TV Hindi
tej pratap yadav wedding ceremony

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विवाह में कल हंगामा हुआ और अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे।

तेज प्रताप राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय के साथ कल विवाह सूत्र में बंधे। विवाह समारोह में जुटने वाले हजारों लोगों के लिए इंतजाम किया गया था।

जयमाला कार्यक्रम के कुछ ही समय बाद भीड़ ने घेरा तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे। ये लोग संभवत: राजद समर्थक थे। जल्द ही पूरा क्षेत्र टूटी क्राकरी, उलटे टेबल और कुर्सियों से पट गया। इस बीच पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को भगाने का असफल प्रयास किया।

कई कैमरामैन सहित मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ हाथपाई हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचाई गई। कैटरर ने कहा कि अनियंत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत